Yoga For Digestion: खराब खान-पान का सीधा असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ता है। इसकी वजह से अक्सर लोगों का पाचन तंत्र खराब हो जाता है, जिस कारण खाना पचाने में उन्हें काफी दिक्कत होती है। यदि खाना सही से न पचे तो गैस और कब्ज जैसी परेशानियां शरीर को घेरने लगती हैं।
{"_id":"67bac3de3282623da00a3982","slug":"easy-yoga-poses-for-better-digestion-in-hindi-2025-02-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Yoga For Digestion: खाना पचाने में होती है दिक्कत तो समय निकालकर करें ये योगासन, अवश्य मिलेगा लाभ","category":{"title":"Yoga and Health","title_hn":"योग","slug":"yoga-and-health"}}
Yoga For Digestion: खाना पचाने में होती है दिक्कत तो समय निकालकर करें ये योगासन, अवश्य मिलेगा लाभ
Mon, 03 Mar 2025 12:27 PM IST
श्रुति गौड़
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Mon, 03 Mar 2025 12:27 PM IST
सार
यदि आप उन लोगों में से हैं, जिन्हें खाना पचाने में काफी परेशानी आती है, तो हम आपको इसके लिए कुछ योगासन बताने जा रहे हैं, ताकि आप इस समस्या का बिना दवा के हल निकाल सकें।
विज्ञापन
खाना पचाने में होती है दिक्कत तो समय निकालकर करें ये योगासन
- फोटो : Freepik.com
वज्रासन
वज्रासन
- पेट से संबंधी परेशानियों को दूर करने के लिए ये सबसे असरदार योगासन माना जाता है। इसको आप खाने के बाद भी कर सकते हैं।
- खाने के बाद 5-10 मिनट इस आसन में बैठने से पाचन सुधरता है।
- इस आसन में बैठने से गैस और एसिडिटी की परेशानी काफी हद तक कम हो जाती है।
पवनमुक्तासन
- फोटो : istock
पवनमुक्तासन
- यदि आपके पेट में काफी ज्यादा गैस बनती है तो ये योगासन आपके काम आएगा।
- इसके लिए जमीन पर सबसे पहले लेट जाएं।
- जमीन पर लेटने के बाद घुटनों को छाती की ओर दबाएं और कुछ सेकंड रुकें।
- इसे करने से कुछ समय बाद से आपको गैस, ब्लोटिंग और पेट दर्द से राहत मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
भुजंगासन
- फोटो : instagram
भुजंगासन
- एसिडिटी दूृर करने के लिए भुजंगासन काफी अच्छा विकल्प माना जाता है।
- इसके लिए जमीन पर लेटकर शरीर को कोबरा पोज में ऊपर उठाएं।
- ये पेट की चर्बी घटाने और खाने को जल्दी पचाने में मदद करता है।
- इससे पाचन तंत्र भी मजबूत बनता है।
विज्ञापन
अर्ध मत्स्येन्द्रासन
- फोटो : Freepik
अर्ध मत्स्येन्द्रासन
- ये योगासन लिवर और किडनी को डिटॉक्स करने में काफी मदद करता है।
- इसके लिए जमीन पर बैठकर शरीर को साइड में मोड़ें और गहरी सांस लें।
- ये योगासन पाचन क्रिया में सुधार करता है और टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है।