फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना वायरस के टेंशन को दूर कर देंगे ये 2 योगासन, घर में ही करें अभ्यास

Fri, 27 Mar 2020 08:10 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Fri, 27 Mar 2020 08:10 AM IST
विज्ञापन
coronavirus yoga poses that reduce tension and stress
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कोरोना वायरस के बढ़ रहे लगातार मामलों ने दुनिया भर में दहशत पैदा कर दी है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ इससे बचनेके लिए सोशल डिस्टेंसिंग बनाने के लिए कह रहे हैं। लेकिन कोरोना से जुड़ी खबर जिस तरह से सुर्खियाां बनती जा रही है, ऐसे में कई लोग तनाव महसूस कर रहे हैं। साथ ही इस वायरस से जुड़ी कुछ अपवाहों ने भी लोगों में डर का माहौल बना दिया है। ऐसे में सबसे जरूरी बात ये है कि तनाव को कम किया जाए। योग ही एकमात्र ऐसा साधन है जो शरीर और मस्तिष्क दोनों में तनाव कम कर सकता है। तो  आइए जानते हैं कुछयोगासन के बारे में, जो आपको शांत करने में मदद करेंगे।

coronavirus yoga poses that reduce tension and stress
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

ईगल पोज (गरुड़ासन)
दिमाग को एक बिंदु पर केंद्रित करते हुए तनाव को कम करने के लिए ईगल पोज बहुत ही कारगर तरीका है। साथ ही यह कूल्हों और कंधों में जकड़न कम करने में मदद करता है, जिससे तनाव में कमी आती है। लॉकडाउन के वजह से वर्क फॉर्म होम कर रहे लोगों के लिए एक बेहद अच्छा योग है। कूल्हों और कंधों के दर्द को ठीक करते हुए यह दिमाग को भी शांत करता है। आइए जानते हैं अभ्यास का तरीका...

coronavirus yoga poses that reduce tension and stress
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

ईगल पोज (गरुड़ासन) का तरीका

  • किसी समतल जगह पर सीधे खड़े हो जाएं।
  • धीरे-धीरे दाएं घुटने को नीचे की तरफ झुकाएं। 
  • बाएं पैर को दाएं पैर के चारों तरफ लपेटने की कोशिश करें। 
  • पैरों की एड़ियां एक-दूसरे के ऊपर आ जाएंगी। 
  • दोनों हाथों को कंधे की ऊंचाई तक उठाएं।
  • दाएं हाथ को बाएं के चारों तरफ लपेट दें। 
  • इस दौरान आपकी कोहनियां 90 डिग्री के कोण पर मुड़ी हुई रहेंगी। 
  • बैलेंस बनाते हुए हिप्स को धीरे-धीरे नीचे की तरफ लाएं। 
  • 15-30 सेकेंड के लिए इसी स्थिति में रहें। 
  • सांस गहरी और धीमी गति से लेते और छोड़ते रहें। 
  • आंखें बंद करके तीसरी आंख पर फोकस करने की कोशिश करें। 
  • निगेटिव ख्यालों को अपने मन से दूर फेंकने बात बार-बार मन में कहें। 
  • धीरे-धीरे सामान्य स्थिति में आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
coronavirus yoga poses that reduce tension and stress
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

रेकल्ड बाउंड एंगल पोज (सुप्त कोनसाना)
यह मुद्रा जांघों, कमर और कूल्हों को फैलने में मदद करता है। एक स्थान पर बैठे रहने के वजह से हमें मानसिक और शारीरिक तनाव दोनों हो जाता है। ऐसे में सुप्त कोनसाना बहुत मददगार होगा। यह मुद्रा हिप्स एवं पेडु में मौजूद तनाव को दूर करता है। इस मुद्रा को आप काम के बीच में भी कर सकते हैं। इसे करने से पैर क दर्द और थकान दूर होते हैं और जांघो को आराम मिलता है।

विज्ञापन
coronavirus yoga poses that reduce tension and stress
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

ऐसे करें अभ्यास

  • शवासन की मुद्रा में पीठ के बल लेट जाएं।
  • बांहों को शरीर के दोनों तरफ पैर की दिशा में फैलाकर रखें और इस स्थिति में हथेलियां छत की दिशा में रहनी चाहिए।
  • घुटनों को मोड़ें और तलवों को जमीन से लगाकर रखें।
  • दोनों तलवों को नमस्कार की मुद्रा में एक दूसरे के करीब लाकर जमीन से लगाएं।
  • जितना संभव हो ऐड़ियों को जंघा की ओर करीब लाएं।
  • फिर इस मुद्रा में 30 सेकेण्ड से 1 मिनट तक बने रहें और फिर हाथों से दोनो जंघा को दबाएं।
  • फिर धीर धीरे सामान्य स्थिति में लौट आएं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed