फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yoga Tips: शारीरिक शक्ति बढ़ाने से लेकर कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं में कारगर है चक्रासन योग, जानिए इससे होने वाले फायदे

Sat, 09 Jul 2022 12:33 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 09 Jul 2022 12:33 PM IST
विज्ञापन
Chakrasana Yoga Health Benefits, yoga pose for Increasing Physical Strength in Hindi
चक्रासन योग करने के लाभ - फोटो : istock

चक्रासन योग उन अभ्यासों में से एक है जिसे शारीरिक और मानसिक दोनों तरह की सेहत को फिट बनाए रखने के लिए फायदेमंद माना जाता है। जैसा कि इसके नाम से ही स्पष्ट है-चक्रासन, योग करने में शरीर की स्थिति पहिए के आकार की बनानी होती है। इसे कठिन अभ्यास की श्रेणी में रखा जाता है, जिसके लिए आपको विशेष एकाग्रता और अभ्यास की आवश्यकता होती है। इसे स्वास्थ्य विशेषज्ञ शारीरिक और मानसिक दोनों तरह की सेहत को बेहतर बनाए रखने वाले अभ्यास के तौर पर देखते हैं। नियमित रूप से चक्रासन योग को दिनचर्या में शामिल करने से कई प्रकार के स्वास्थ्य लाभ हो सकते हैं।

Chakrasana Yoga Health Benefits, yoga pose for Increasing Physical Strength in Hindi
चक्रासन योग कैसे किया जाता है? - फोटो : Pixabay

कैसे किया जाता है चक्रासन योग?

चक्रासन योग का अभ्यास अपेक्षाकृत कठिन होता है जिसके लिए आपको विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता होती है। इसे किसी विशेषज्ञ की सलाह और निगरानी में करना लाभकारी बताया जाता है। इस योग को करने के लिए सबसे पहले पीठ के बल शवासन की स्थिति में लेट जाएं। अब दोनों पैरों के बीच अंतर बनाकर, कोहनियों को मोड़कर हथेलियों को समतल जमीन पर टिकाएं। इस तरह से कमर, पीठ तथा छाती को ऊपर की ओर उठाएं। इस स्थिति में शरीर का आकार एक चक्र की तरह हो जाता है। कुछ समय के लिए इसी अवस्था में रहें और फिर पूर्ववत स्थिति में आ जाएं।

Chakrasana Yoga Health Benefits, yoga pose for Increasing Physical Strength in Hindi
नियमित योग करने के लाभ - फोटो : iStock

चक्रासन योग करने से क्या होता है?

चक्रासन योग शारीरिक और मानसिक दोनों तरह की सेहत के लिए कई प्रकार से लाभकारी हो सकता है। यह शरीर के लचीलेपन के बढ़ाने, मांसपेशियों-हड्डियों को स्वस्थ बनाए रखने वाला अभ्यास माना जाता है। 

  • मांसपेशियों और मानसिक तनाव, दोनों को कम करने में मदद करता है।
  • आंखों की रोशनी तेज करने में अहम भूमिका निभाता है।
  • रीढ़ की हड्डी को मजबूती देता है।
  • शरीर में रक्त परिसंचरण में सुधार करके रक्त को शुद्ध करने में भी सहायक है।
  • यह आपको शारीरिक लाभ के साथ-साथ विचार की स्पष्टता और मानसिक शांति जैसे मानसिक लाभ भी देता है।
  • शरीर की सहनशक्ति और ताकत बनाने में मदद करता है।
  • चक्रासन का अभ्यास व्यक्ति को ऊर्जावान बनाने के साथ थकावट को कम करने में भी सहायक है। 
  • यह पेट की चर्बी को कम करने और कोर मसल्स को टोन करने में मदद करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Chakrasana Yoga Health Benefits, yoga pose for Increasing Physical Strength in Hindi
रीढ़ की हड्डी या पीठ दर्द के लाभ - फोटो : Pixabay

चक्रासन योग को लेकर सावधानियां

चक्रासन एक ऐसी योग मुद्रा है जिसे करने के लिए विशेष अभ्यास की आवश्यकता होती है। उदाहरण के लिए रीढ़ की हड्डी या पीठ दर्द वाले व्यक्तियों को इस आसन को करने से बचना चाहिए। इसके अलावा चक्रासन योग आपकी कलाइयों पर भी काफी दबाव डाल सकता है, इसलिए अगर आपकी कलाई कमजोर है तो भी इस योगासन को न करें। गर्भवती महिलाओं को इसे न करने की सलाह दी जाती है।



------------------------
नोट:
यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed