फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का योगासन: पाचन से लेकर रीढ़-कमर के लिए फायदेमंद है चक्रासन योग, जानिए इसका तरीका और लाभ

Thu, 14 Apr 2022 11:06 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Thu, 14 Apr 2022 11:06 AM IST
विज्ञापन
chakrasana yoga benefits in hindi, best yoga for back pain and stress relief
चक्रासन योग के क्या लाभ हैं? - फोटो : Pixabay

शरीर के बेहतर स्वास्थ्य को सुनिश्चित करने के लिए विशेषज्ञ सभी लोगों को स्वस्थ और पौष्टिक आहार के साथ दैनिक रूप से योगासनों का अभ्यास करने की सलाह देते हैं। योगासन शारीरिक और मानसिक, दोनों तरह की सेहत को बेहतर रखने के साथ शारीरिक सक्रियता को बढ़ाने और दिनचर्या को व्यवस्थित रखने में मदद करते हैं। कई तरह के योगासनों के शारीरिक स्वास्थ्य में विशेष लाभ के बारे में पता चलता है, जिनका रोजाना अभ्यास करके आप सेहत को फिट बनाए रख सकते हैं। चक्रासन या 'बैक-बेंडिंग' योग आसन ऐसा ही एक अभ्यास है।



'चक्र' का अर्थ है पहिया और 'आसन' का अर्थ है इसे करने का तरीका। इस आसन को करने पर शरीर पहिए जैसा आकार ले लेता है। इसलिए इस आसन को आमतौर पर व्हील पोज कहा जाता है। इस आसन को संस्कृत में उर्ध्वा धनुरासन के नाम से भी जाना जाता है। योग विशेषज्ञों के मुताबिक रोजाना इस योग का अभ्यास करके आप कई तरह के स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर सकते हैं। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं। 

chakrasana yoga benefits in hindi, best yoga for back pain and stress relief
चक्रासन योग के क्या फायदे हैं? - फोटो : iStock

चक्रासन योग कैसे किया जाता है?
चक्रासन योग का अभ्यास अपेक्षाकृत कठिन माना जाता है। इसे करने के लिए विशेष पारंगत होना आवश्यक है वरना इससे चोट का खतरा हो सकता है। इस अभ्यास को किसी विशेषज्ञ के मार्गदर्शन में करने की सलाह दी जाती है।
इस योग को करने के लिए सबसे पहले पीठ के बल लेट जाएं फिर घुटनों को मोड़ें और एड़ी को जितना हो सके अपने नितंब के पास लाएं। हथेलियों को जमीन पर रखें। अपने पैरों के साथ-साथ हथेलियों का उपयोग करके शरीर को ऊपर की ओर उठाएं । अपने कंधे के समानांतर पैरों को खोलें। वजन को बराबर बांटते हुए शरीर को ऊपर की ओर खींचे। इस मुद्रा में कुछ समय के लिए बने रहें। 

chakrasana yoga benefits in hindi, best yoga for back pain and stress relief
कमर-रीढ़ की समस्याओं के लिए योग - फोटो : iStock

चक्रासन योग के क्या लाभ हैं?
विशेषज्ञों के मुताबिक शारीरिक और मानसिक दोनों तरह की सेहत के लिए चक्रासन योग के नियमित अभ्यास को फायदेमंद माना जाता है। मन की शांति और एकाग्रता को बढ़ाने के साथ शरीर के फिटनेस को बढ़ावा देने में भी इस योग के लाभ हो सकते हैं।

  • तनाव-चिंता को कम करने में मदद करता है।
  • आंखों की रोशनी तेज करने में अहम भूमिका निभाता है।
  • रीढ़ की हड्डी के लचीलेपन को मजबूती को बढ़ावा देता है।
  • शरीर के रक्त परिसंचरण में सुधार करने के साथ रक्त को शुद्ध करता है।
  • यह योग आपकी सहनशक्ति और ताकत को बढ़ाने में सहायक माना जाता है।
  • जिन लोगों को पेट की चर्बी की समस्या है, यह आसन उनके लिए विशेष लाभकारी माना जाता है। यह आपकी कोर मसल्स को भी टोन करता है।
  • भूख बढ़ाने और कब्ज-पाचन संबंधी समस्याओं से राहत दिलाने में इस योग को काफी कारगर माना जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
chakrasana yoga benefits in hindi, best yoga for back pain and stress relief
रोजाना कीजिए व्हील पोज का अभ्यास - फोटो : istock

ऐसे लोगों को बरतनी चाहिए सावधानी
चक्रासन योग, ऐसी मुद्रा है जिसका अभ्यास काफी कठिन माना जाता है, इसमें विशेष पारंगतता की आवश्यकता होती है। कुछ स्थितियों में, जैसे रीढ़ की हड्डी या पीठ दर्द की समस्या से परेशान लोगों को इस आसन को न करने की सलाह दी जाती है।  इसके अलावा चक्रासन आपकी कलाइयों पर भी काफी दबाव डाल सकता है, इसलिए अगर आपकी कलाई कमजोर है तो आपको यह योगासन नहीं करना चाहिए। गर्भवती महिलाओं को भी इस आसन को करने से बचना चाहिए।



------------------
नोट:
यह लेख योग विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी योगगुरु से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed