फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yoga Tips: क्या योगासनों से ब्लड शुगर को कर सकते हैं कंट्रोल? किन अभ्यास को कारगर मानते हैं विशेषज्ञ

Fri, 22 Jul 2022 12:08 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Fri, 22 Jul 2022 12:08 PM IST
विज्ञापन
Can Yoga Asanas Control Blood Sugar Level, yoga for diabetes patients in hindi
डायबिटीज रोगियों के लिए योगासन - फोटो : Istock

योगासनों को मुख्यरूप से शारीरिक-मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर रखने, शरीर को फिट रखने और मन को शांत करने वाले अभ्यास के तौर पर जाना जाता है, पर क्या आप जानते हैं कि योगासनों के नियमित अभ्यास की आदत कई प्रकार की बीमारियों की गंभीरता को कम करने में भी आपके लिए सहायक हो सकती है? अध्ययनों में इस बात का जिक्र मिलता है कि योगासन हृदय-फेफड़े, डायबिटीज, दर्द की गंभीरता को कम करते हुए आपके स्वास्थ्य में बेहतर सुधार कर सकते हैं। 



योग विशेषज्ञ कहते हैं, जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या है, उन्हें भी योगासनों का अभ्यास करके लाभ मिल सकता है। दवाइयों के साथ योगाभ्यास को दिनचर्या का हिस्सा बनाना ब्लड शुगर के स्तर को कंट्रोल रखने और डायबिटीज के कारण होने वाली जटिलताओं को कम करने में आपके लिए मददगार हो सकता है। इतना ही नहीं जो लोग नियमित रूप से योगासनों का अभ्यास करते हैं उनमें मधुमेह के विकसित होने का जोखिम भी कम होता है।

डायबिटीज के कारण होने वाली जटिलताओं से बचाव के लिए भी योगासनों का अभ्यास करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। 

Can Yoga Asanas Control Blood Sugar Level, yoga for diabetes patients in hindi
लेग अप द वॉ पोज के लाभ - फोटो : Istock

विपरीतकरणी अभ्यास

विपरीतकरणी योगासन को लेग अप द वॉ पोज के रूप में जाना जाता है, यह शरीर के लिए कई प्रकार से लाभकारी हो सकता है। जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या होती है,  विपरीतकरणी अभ्यास ऐसे लोगों के लिए भी कारगर माना जाता है। रक्तचाप और रक्त शर्करा दोनों के स्तर को कंट्रोल करने में इस योग के अभ्यास के लाभ हो सकते हैं। तनाव के स्तर को प्रबंधित करने में भी इसके लाभ माने जाते हैं जो डायबिटीज की जटिलताओं को कम करता है।

Can Yoga Asanas Control Blood Sugar Level, yoga for diabetes patients in hindi
डायबिटीज के लिए मार्जरी आसन - फोटो : istock

मार्जरी आसन का अभ्यास

मार्जरी आसन को कैट काऊ पोज के रूप में जाना जाता है, पेट-पीठ की जटिलताओं को कम करने से लेकर डायबिटीज की समस्या में राहत के लिए इस योग का अभ्यास किया जा सकता है। इस योग का अभ्यास अग्नाशय के कामकाज को ठीक रखने के साथ इंसुलिन हार्मोन के स्राव को मैनेज करने में लाभकारी हो सकता है। मधुमेह की जटिलताओं को कम करने में इस योग के लाभ हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Can Yoga Asanas Control Blood Sugar Level, yoga for diabetes patients in hindi
प्राणायाम योगासनों के लाभ - फोटो : Pixabay

अनुलोम-विलोम प्राणायाम

अनुलोम-विलोम आसन तंत्रिका तंत्र को शांत करने वाले प्रभाव के लिए जाना जाता है। इसके शारीरिक और मानसिक दोनों प्रकार के लाभ हो सकते हैं। मधुमेह की जटिलताओं को कम करने में इस अभ्यास को फायदेमंद माना जाता है। यह आसन तनाव के स्तर का ठीक से प्रबंधन करता है, जिससे ब्लड शुगर के स्तर को बेहतर बनाए रखने में मदद मिल सकती है। यह आसन सभी लोगों के लिए फायदेमंद माना जाता है। 


------------------------
नोट: यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed