फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रजनन क्षमता को बढ़ाने के लिए नियमित रूप से करें ये योगासन

Sat, 23 Jan 2021 09:45 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Sat, 23 Jan 2021 09:45 AM IST
विज्ञापन
by doing this yogasanas you can improve your fertility rateyo
योग का अभ्यास करें - फोटो : pixabay

कई सारे लोग प्रजनन क्षमता को लेकर बहुत निराश रहते हैं। ऐसे में उन्हें परेशान होने की बजाय योग की सहायता लेना चाहिए। योग शरीर के लचीलेपन को बेहतर करके रक्त प्रवाह को बढ़ाने का काम करता है जिससे कि समय के साथ प्रजनन क्षमता में भी सुधार होता है। यदि महिलाएं लंबे समय से गर्भधारण को लेकर संघर्ष कर रही हैं तो महंगी दवाओं पर निर्भर होने की बजाय योग का अभ्यास करें। प्रतिदिन यदि आधा घंटा समय भी आपने योग को दे दिया तो अपने आप ही प्रजनन क्षमता में सुधार होने लगेगा। अगली स्लाइड्स से जानिए किन आसनों को करने से प्रजनन क्षमता होती है विकसित। 

 

 

 

 

 

by doing this yogasanas you can improve your fertility rateyo
उत्तानासन - फोटो : yoga

उत्तानासन
प्रजनन क्षमता बढ़ाने में उत्तानासन लाभदायक है। इसे करने से आपकी कोशिकाओं में ऑक्सीजन का प्रवाह बढ़ता है, साथ ही यह दिमाग को भी स्वच्छ रखता है। साथ ही यह पीठ के निचले हिस्से में मांसपेशियों को फैलाता है और अंत: स्रावी तंत्र में हार्मोनल संतुलन को बनाए रखता है। इसे करना बहुत ज्यादा कठिन भी नहीं होता है। प्रतिदिन आसन को 15 सेकंड करने से परिणाम बहुत अच्छे मिलते हैं।

by doing this yogasanas you can improve your fertility rateyo
बटरफ्लाई पोज - फोटो : social media

बटरफ्लाई पोज
बटरफ्लाई पोज को करने से कूल्हों और आंतरिक जांघ के लचीलेपन में सुधार आता है। महिलाएं इसे गर्भावस्था के समय भी करती हैं। कहा जाता है कि गर्भावस्था में इसे करने से प्रसव आसानी से होता है, किसी प्रकार की कोई मुश्किल नहीं आती है। तनाव और विषाक्त पदार्थ जो कि मनुष्य के कूल्हे क्षेत्र में केंद्रित होते हैं। इस आसन को करने के बाद मनुष्य उनसे भी मुक्त हो जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
by doing this yogasanas you can improve your fertility rateyo
मार्जरी आसन - फोटो : social media

मार्जरी आसन
मार्जरी आसन को कैट पोज भी कहा जाता है। यह नाम संस्कृत के शब्द मरजा अर्थात बिल्ली एवं आसन को जोड़कर तैयार किया गया है। इस आसन को करते वक्त मनुष्य की आकृति बिल्ली के समान होती है। इस आसन को करने से रीढ़, कूल्हों और पेट में गर्माहट रहती है। इस आसन को करना बेहद आसान होता है। इसे प्रतिदिन 15 दिन तक 2 मिनट तक करके देखें, जल्दी ही परिणाम आप खुद से देख सकेंगे। 

विज्ञापन
by doing this yogasanas you can improve your fertility rateyo
बालासन - फोटो : social media

बालासन
बालासन आराम का आसन है। छोटे बच्चे जब सोते हैं, तो वे कितने आराम से सोते हैं। इसलिए इसे बालासन कहा गया है। इस आसन को करने से सारी चिंता दूर हो जाती है। इस आसन की खासियत यह है कि यह रीढ़, कूल्हों और कंधों को भी फैलाता है जिससे कि प्रजनन क्षमता समय के साथ बेहतर ही होती है इसलिए इसे नियमित रूप से करें। खासकर जब तनाव हो रहा हो तब तो इसे जरूर करें।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed