अगर आपको भी अपने शरीर में इस तरह के लक्षण दिखाई देते हैं तो बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें। वरना आपकी जान खतरे में पड़ जाएगी।
अगर दिख रहे हैं ये 4 लक्षण, तो आपके शरीर में है ये जानलेवा वायरस, बचने को करें ये उपाय
देश के दक्षिणी राज्य केरल में फैले निपाह वायरस ने वैसे तो देवभूमि में दस्तक नहीं दी है, लेकिन स्वास्थ्य महकमा सतर्क हो गया है। सीएमओ की ओर से सभी सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारियों को एडवाइजरी जारी कर दी गई है। इसके अलावा निपाह वायरस से पीड़ित मरीज की जानकारी मिलने पर तत्काल जानकारी साझा करने के निर्देश दिए हैं।
एसीएमओ डॉ. दयाल शरण ने बताया कि अभी तक निपाह वायरस को लेकर जिले या राज्य से कोई सूचना नहीं है। इसके बावजूद विभागीय स्तर पर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के अलाव निजी अस्पताल संचालकों को हिदायत दी गई है कि वह डेंगू के साथ ‘निपाह’ के प्रति सतर्क रहें। यदि बीमारी से प्रभावित कोई भी मरीज संज्ञान में आता है तो इसकी तत्काल जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी जाए। निपाह वायरस से निपटने को लेकर जिले में पर्याप्त इंतजाम हैं। सभी सीएससी-पीएचसी के अलावा सभी बड़े अस्पतालों में आइसोलेशन वार्डों की व्यवस्था की गई है।
एसीएमओ डॉ. दयाल सरन ने बताया कि सबसे ‘निपाह’ चमगादड़ के जरिए पालतू सुअरों पर पहुंचता है। इसके बाद सुअरों के संपर्क में आने वाले लोगों को प्रभावित करता है। दिलचस्प यह है कि चमगादड़ पर इस वायरस का कुछ भी प्रभाव नहीं होता। इस खतरनाक वायरस के संपर्क में आने वाले व्यक्ति मृत्यु की संभावना 75 प्रतिशत तक बढ़ जाती है।
वायरस के लक्षण
-सिर में तेज दर्द होता है।
-गंभीर बदन दर्द होने के अलावा आंखें लाल हो जाती हैं।
-मरीज को गंभीर जुकाम हो जाता है।
-मरीज में दिमागी बुखार के लक्षण पाए जाते हैं।