फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yoga Tips: ओवरथिंकिंग से स्वास्थ्य को होते हैं कई नुकसान, राहत पाने के लिए करें इन योगासनों का अभ्यास

Sun, 08 Jun 2025 10:07 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 08 Jun 2025 10:07 AM IST
सार

व्यक्ति हर बात को गंभीरता से लेने लगता है जिससे तनाव का सामना करना पड़ता है। ओवरथिंकिंग से बचने के लिए कुछ प्रभावी योगासनों के बारे में जानिए।

विज्ञापन
Best yoga for overthinkers Try out these Yoga poses for mental clarity
स्ट्रेस के लिए योग - फोटो : Freepik.com
Yoga For Overthinkers: योग समग्र स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए एक प्रभावी क्रिया है। योग का नियमित अभ्यास शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए असरदार हो सकता है। योग लचीलापन, शक्ति और संतुलन को बढ़ाते हैं। शारीरिक लाभों से अलग योग तनाव को कम करने, मानसिक स्पष्टता में सुधार करने और भावनात्मक स्थिरता को बढ़ावा देने में सहायक है।


बिगड़ी लाइफस्टाइल और व्यस्तता चिंता, तनाव का कारण बन सकती है। दिनभर बढ़ने वाली एंग्जाइटी ओवर थिंकिंग का कारण साबित होती है। इससे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित होने लगता है। इससे स्ट्रेस हार्मोन बढ़ने लगता है जिससे हार्मोनल इंबैलेंस का सामना करना पड़ता है। व्यक्ति हर बात को गंभीरता से लेने लगता है जिससे तनाव का सामना करना पड़ता है। ओवरथिंकिंग से बचने के लिए कुछ प्रभावी योगासनों के बारे में जानिए।
Best yoga for overthinkers Try out these Yoga poses for mental clarity
सुप्त बद्ध कोणासन - फोटो : Instagram

बद्ध कोणासन 

 बद्ध कोणासन का अभ्यास करने से स्ट्रेस को दूर करने में मदद मिलती है। साथ ही लोअर बैक मसल्स रिलैक्स होने लगते है। इस आसन के रोज़ाना अभ्यास से अनचाही थकान और अनिद्रा से भी बचा जा सकता है।

Best yoga for overthinkers Try out these Yoga poses for mental clarity
बालासन - फोटो : istock

बालासन 

मस्तिष्क में ब्लड के सर्कुलेशन को बढ़ाने के लिए बालासन बेहद कारगर है। बालासन के अभ्यास से मानसिक स्वास्थ्य मज़बूत होता है और ओवरथिकिंग की समस्या भी हल होने लगती है। इससे मसल्स स्ट्रेच होते हैं, जिससे आॅक्सीजन का प्रवाह बना रहता है

विज्ञापन
विज्ञापन
Best yoga for overthinkers Try out these Yoga poses for mental clarity
अर्ध मत्स्येन्द्रासन - फोटो : Freepik

मत्स्येन्द्रासन

भावनात्मक मजबूती पाने के लिए सुप्त मत्स्येन्द्रासन का अभ्यास करें। इससे पेट की मांसपेशियों में खिंचाव आने लगता है। साथ ही मस्तिष्क में ब्लड का सर्कुलेशन भी बढ़ने लगता है। इससे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य उचित बना रहता है।

विज्ञापन
Best yoga for overthinkers Try out these Yoga poses for mental clarity
वज्रासन योग - फोटो : Freepik

नोट: यह लेख योग विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी योगगुरु से संपर्क कर सकते हैं। गर्भावस्था में योग को लेकर डॉक्टर से सलाह जरूर ले लें।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed