फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तनाव में हैं तो जरूर आजमाएं ये खास आसन, मिलेगी राहत

Wed, 27 Nov 2019 09:27 AM IST
Nilesh Kumar लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: Nilesh Kumar Updated Wed, 27 Nov 2019 09:27 AM IST
विज्ञापन
Best yoga for depression and anxiety, Best yoga for depression in hindi
yoga - फोटो : social media

कभी काम की चिंता तो कभी पर्सनल लाइफ की खींचतान, कहीं परीक्षा का दबाव तो कहीं रोजगार की तलाश। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव यानी टेंशन का होना आम हो गया है। तनाव के वजह से कंधों में अकड़न, पीठ में खिंचाव, सिर और गर्दन में दर्द होने लगता है। योग इन तकलीफों में काफी राहत देता है।

Best yoga for depression and anxiety, Best yoga for depression in hindi
yoga - फोटो : pixa

योग और आसनों के नियमित अभ्यास से आप तनाव को काफी हद तक कम कर सकते हैं। हाई या लो ब्लड प्रेशर यानी अनियंत्रित रक्तचाप वाले लोगों को चिकित्सकीय सलाह के बाद ही योग करना चाहिए। हम आपको बता रहे हैं योग की उन मुद्राओं के बारे में जिनके अभ्यास से आपको तनाव में राहत मिलेगी:

Best yoga for depression and anxiety, Best yoga for depression in hindi

त्रिकोणासन
त्रिकोणासन को करने से तनाव में कमी आती है। यह आसन पीठ दर्द से भी मुक्ति दिलाने में बेहद लाभदायक है। करीब दो हफ्तों तक इस आसन को करने से आपके पीठ का दर्द खत्म हो जाएगा। इस आसन को करने से वजन भी कम होता है। इस आसन को करने के लिए सबसे पहले अपने पैरों को चौड़ा करके सीधे खड़े हो जाएं।

इसके बाद अपनी रीढ़ की हड्डी को मोड़ लें और अपने हाथ को नीचे रख लें। इसके बाद अपना दाहिना हाथ ऊपर कर लें। अब अपने दाहिने हाथ की उंगली को देखें। कुछ देर बाद आप साधरण स्थिति में आ जाएं। अब फिर से निचे झुकते हुए बाएं हाथ के साथ इस आसन को दोहराएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Best yoga for depression and anxiety, Best yoga for depression in hindi
हलासन - फोटो : social media

हलासन
सबसे पहले जमीन पर दरी बिछा लें। इसके बाद जमीन पर बिछी दरी पर सीधा लेट जाएं। अब अपने दोनों हाथो को जमीन पर रखें और पैरों को आपस में जोड़ लें। अब अपने दोनों पैरो को धीरे से उठाकर अपने नितम्ब को भी हल्का सा ऊपर उठा लें। अब अपने हाथो की मदद से अपने दोनों पैरो को सिर के पीछे जमीन की तरफ ले जाएं। अब अपने पैर और घुटनों को सीधे रखें और अपने हाथों को नितंम्ब के बगल पर ही रखें। इस स्थिति में थोड़ी देर रहने के बाद वापस आ जाएं। ध्यान रहे कि अगर किसी व्यक्ति को रक्तचाप एवं हृदय की समस्या है तो उसे यह आसान नहीं करना चाहिए।

विज्ञापन
Best yoga for depression and anxiety, Best yoga for depression in hindi
yoga - फोटो : pixa

कोणासन
इस आसन को करने के लिए सबसे पहले सीधे खड़े हो जाएं। इसके बाद पैरों में कूल्हे के चौड़ाई जितनी दूरी बना लें। अब गहरी सांस लेते हुए अपने बाएं हाथ को इस तरह ऊपर उठाये की आपकी उंगलियां छत की दिशा में रहें। अब सांस छोड़ते हुए रीढ़ की हड्डी को झुकाते हुए अपनी दाहिनी ओर झुके। अब अपने श्रोणि को बाईं तरफ लेकर जाएं और थोड़ा झुके। इस दौरान अपने बायें हाथ को ऊपर की ओर तना हुआ रखे। इस दौरान कोहनियों को सीधा रखें। अब आप सांस भरते हुए अपने शरीर को सीधा करें और फिर सांस को छोड़ते हुए अपने बायें हाथ को नीचे लाए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed