फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

योग के ये 5 फायदे बदल देंगे आपकी जिंदगी, नियमित करें अभ्यास

Sun, 19 Jan 2020 05:34 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Sun, 19 Jan 2020 05:34 AM IST
विज्ञापन
5 health benefits of yoga and meditation
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

योग केवल एक शारीरिक व्यायाम ही नहीं है बल्कि यह व्यक्ति अथवा योग करने वाले की मानसिक अवस्था को भी नियंत्रित करता है। यही वजह है कि महर्षि पतंजलि ने योग को मनुष्य के अंतःकरण में चित्त में उठने वाली वृत्त्तियों और प्रवृत्तियों के निषेध के रूप में भी व्याख्यायित किया है। जानकर मानते हैं की योग और योगासनों को केवल कुछ शारीरिक अवस्थाओं तक ही सीमित नहीं माना जा सकता। कहा जाता है योग के आसनों कि संख्या असंख्य है और इस पृथ्वी पर जलचर, थलचर और उभयचर जितने भी प्राणी या जीवजंतु हैं और जैसी उनकी आकृति है उतने तरह के योगासन माने गए हैं। अगर आपने अभी तक स्वस्थ जीवन के लिए योग नहीं अपनाया है तो इसके फायदे जान लें...

5 health benefits of yoga and meditation
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

संपूर्ण स्वस्थ जीवन 
योग हमे बैठने का तरीका, प्राणायाम तथा ध्यान संयुक्त रूप से सिखाता हैं। नियमित रूप से अभ्यास करने वाले को असंख्य लाभ प्राप्त होते हैं। जैसे: मानसिक शक्ति, शारीरिक शक्ति, शरीर की टूट फूट से रक्षा, शरीर का शुद्ध होना।

5 health benefits of yoga and meditation
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

वजन कम करने में मिलेगी मदद 
बदलती जीवनशैली के साथ लोगों में भी कई बदलाव आते हैं। जिसका सीधा असर हमारे स्वास्थ्य पर पड़ता है और ऐसे में हर दूसरे व्यक्ति की बड़ी समस्या है बढ़ता वजन। हालांकि इस समस्या का समाधान तभी मुमकिन है जब आप हड़बड़ी वाली जीवनशैली पर पूर्णविराम लगाकर खुद को थोड़ा समय देंगे और योग वजन कम करने में आपकी पूरी मदद करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
5 health benefits of yoga and meditation
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

चिंता से मुक्ति 
दिन भर में कुछ मिनट का योग दिन भर की चिंताओं से मुक्ति दिलाता हैं। योगासन, प्राणायाम और ध्यान तनाव दूर करने का कारगर उपाय हैं। योग शरीर को तनाव और हानिकारक पदार्थो से मुक्त करता हैं।

विज्ञापन
5 health benefits of yoga and meditation
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

प्रतिरोधक क्षमता में सुधार
हम संयुक्त रूप से शरीर, मन और आत्मा से बने हैं। शरीर में कोई अनियमितता मन को प्रभावित करती हैं। मन में निराशा और थकान शरीर में रोग का कारण हैं। योगासन अंगो को सामान्य स्तिथि में रखते हैं और मांसपेशियों को शक्ति देते हैं। प्राणायाम और ध्यान तनाव को दूर करते हैं और प्रतिरक्षण क्षमता सुधारते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed