फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ब्लड शुगर को नियंत्रित करेंगे ये 3 योगासन, नियमित अभ्यास से दूर हो जाएगी डायबिटीज

Thu, 26 Mar 2020 09:24 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Thu, 26 Mar 2020 09:24 AM IST
विज्ञापन
4 yoga poses for diabetes
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

मधुमेह यानी डायबिटीज आज एक ऐसी समस्या बन गई है, जिससे न सिर्फ भारत बल्कि पूरी दुनिया के लोग परेशान हैं। हालांकि इस समस्या से बचने का नेचुरल तरीका योग है। योग आपके शरीर को तरोताजा करने के साथ-साथ कई बीमारियों से सुरक्षा प्रदान कराता है। नियमित योग के अभ्यास से आप अपने ब्लड शुगर के लेवल को भी नियंत्रित कर सकते हैं। इसके साथ ही योग डायबिटीज से होने वाली अन्य जोखिमों को भी कम कर देता है। आज हम आपको कुछ ऐसे योगासन के बारे में बताएंगे, जिसके अभ्यास से आप ब्लड शुगर को नियंत्रित कर सकते हैं...

4 yoga poses for diabetes
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

शवासन
जैसा की नाम से ही इसका अर्थ स्प्षट है शव के समान आसन। इस आसन का अभ्यास मधुमेह के नियंत्रण में बहुत कारगर है। शवआसन का अभ्यास ककरने के लिए किसी समतल जगह पर चटाई बिछाकर पीठ के बल लेट जाएं। अब आप दोनों पैरों को फैलाते हुए पैरों के बीच अंतर लाएं। आपके पंजे बाहर और एड़ियां अंदर की तरफ होनी चाहिए। साथ ही अपने दोनों हाथों को भी शरीर से लगभग एक फिट की दूरी पर रखें। गर्दन को सीधा रखते हुए अपने हाथों की अंगुलियों को आकाश की तरफ रखें। अपनी आंखों को धीरे-धीरे बंद करते हुए सांसों को धीरे-धीरे छोड़ें। आंखों को बंद रखते हुए अपनी सांसों पर ध्यान केंद्रित करें। कुछ देर तक ऐसे ही बने रहने के बाद उठ जाएं।

4 yoga poses for diabetes
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

पश्चिमोत्तानासन
मधुमेह की समस्या में पश्चिमोत्तानासन बहुत ही मदद करता है। बेहतर परिणाम के लिए डायबिटीज रोगियों को इस आसन का अभ्यास रोजाना करना चाहिए। इस आसन को करने के लिए अपने पैरों को बाहर की ओर फैलाकर किसी समतल जगह पर सीधे बैठें। अब अपने हाथों को ऊपर की ओर उठाएं और गहराई से सांस लें। इसके बाद आगे की ओर झुकें और सांस को छोड़ें। अब अपने पने हाथों से अपने पैर की उंगलियों को छूने की कोशिश करें और अपने सिर को अपने घुटनों से लगाकर रखें। कुछ देर तक इस मुद्रा में रहने के बाद सामान्य हो जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
4 yoga poses for diabetes
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

धनुरासन
धनुरासन के अभ्यास के लिए आप अपने पेट के बल सीधे फर्श पर लेट जाएं। अब अपने ऊपरी शरीर के साथ-साथ अपने पैरों को भी ऊपर उठाएं। पैरों को ऊपर उठाएं हुए अपने घुटनों को मोड़ें और अपने हाथों को भी पीछे की ओर उठाएं। अब अपने दोनों हाथों से अपनी एड़ियों को पकड़ें। अपने पैरों और हाथों को जितना संभव हो ऊपर की ओर खींचें। अब आप धनुरासन की पूर्ण स्थिति में आ गए हैं। आप इस स्थिति में कम से कम 15 से 20 सेकंड तक रहेें। धनुरासन आपको शरीर के दर्द से लड़ने में भी मदद करेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed