Yoga Poses To Reduce Stress: व्यस्त जीवन शैली, सामाजिक दबाव और परिवार की मांगों की पूर्ति के प्रयास के परिणामस्वरूप अधिकतर लोगों को मानसिक तनाव, चिंता और अवसाद महसूस होने लगता है। इसके अलावा अकेलापन और उदासी भी मूड स्विंग का कारण बन सकता है। अनियमित खानपान, नियमित व्यायाम की कमी, अनिद्रा की समस्या के कारण मस्तिष्क थकान महसूस करने लगता है। इस कारण तनाव व चिंता बढ़ जाती हैं और अवसाद की समस्या हो सकती है। स्ट्रेस कम करने के लिए कुछ उपायों को अपना सकते हैं।
Yoga Tips: रोजाना 10 मिनट करें इन योगासनों का अभ्यास, तनाव होगा कम और दिमाग रहेगा शांत
कुछ योग हैं, जिनका अभ्यास रोजाना 10 मिनट करने से मानसिक विकार, तनाव, चिंता और मूड स्विंग को ठीक किया जा सकता है।
बालासन
स्ट्रेस को कम करने के लिए बालासन योग का अभ्यास कर सकते हैं। बालासन न सिर्फ मानसिक तनाव को कम करता है, साथ ही शारीरिक तनाव को भी कम कर सकता है। बालासन के अभ्यास से शरीर की स्ट्रेचिंग होती है और मूड बेहतर होता है। साथ ही स्ट्रेस लेवल कम हो सकता है।
मार्जरी आसन
तनाव को कम करने के लिए मार्जरी योग का अभ्यास कर सकते हैं। इस मुद्रा से सांस नियंत्रित होती है, जिससे दिमाग को शांति मिलती है। मार्जरी आसन के नियमित 10 मिनट अभ्यास से योगी तनाव मुक्त महसूस करते हैं।
सुखासन
तनाव को कम करने के लिए सुखासन का अभ्यास कर सकते हैं। करीब 10 मिनट सुखासन का अभ्यास कर सकते हैं। यह योग दिमाग को शांत कर सकता है, जिससे तनाव कम करने में मदद मिलती है। सुखासन के अभ्यास से ब्लड सर्कुलेशन भी अच्छा हो सकता है।
नोट: यह लेख योग विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी योगगुरु से संपर्क कर सकते हैं।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।