फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Year Ender 2020: सेहतमंद रहने के लिए ट्रेंड में रहे फिटनेस के ये तरीके, लोगों ने जमकर किया फॉलो

Wed, 23 Dec 2020 07:34 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Wed, 23 Dec 2020 07:34 PM IST
विज्ञापन
year ender 2020 most popular fitness trends in this year
fitness

साल 2020 हर किसी के लिए मुश्किलों भरा रहा। कोरोना वायरस जैसी खतरनाक बीमारी ने जहां कई लोगों की जान ले ली। तो वहीं लॉकडाउन की वजह से बहुत से लोगों को सेहत संबंधी परेशानियां भी झेलनी पड़ी। वहीं रोजाना जिम, योग और ऐरोबिक्स क्लास लेने वाले लोग घर पर ही कैद होकर रह गए। लेकिन लॉकडाउन में छूट मिलने के साथ ही लोगों ने खुद को सेहतमंद और फिट रहने के लिए नए रास्ते निकाल लिए। जो इस साल सबसे ज्यादा ट्रेंड में रहे। तो चलिए जानें वो कौन से फिटनेस आइडिए सबसे ज्यादा ट्रेंड में रहे। 

Trending Videos
year ender 2020 most popular fitness trends in this year
fitness
ऑनलाइन फिटनेस क्लास

लॉकडाउन में जब आधे से ज्यादा काम ऑनलाइन होने लगे तो फिटनेस के मामले में ये कैसे पीछे रह सकता है। वर्क फ्रॉम होम से लेकर बच्चों की पढ़ाई भी ऑनलाइन होने लगी। ऐसे में लोगों ने फिट रहने और घर में ही कसरत करने के लिए ऑनलाइन फिटनेस क्लास का सहारा लिया। जिसकी मदद से वो योग से लेकर शरीर को मोटापे से छुटकारा दिलाने वाली कसरत भी कर पाए। यूट्यूब से लेकर सोशल मीडिया पर बहुत सारी नई-नई ऑनलाइन फिटनेस क्लॉस लोगों ने ज्वॉइन की। 

year ender 2020 most popular fitness trends in this year
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
पार्क में टहलना

लॉकडाउन की थोड़ी ढील पर लोगों को पार्क जाने की अनुमति मिल गई। जिसके बाद बहुत सारे लोग घर के आसपास के पार्क में टहलते और खेलते नजर आए। घरों में कैद इन लोगों ने पार्क में सोशल डिस्टेंसिग का नियम पालन करते हुए बैडमिंटन और टेनिस जैसे खेल जमकर खेले। जिसकी वजह से घर में बैठे रहने की बोरियत भी दूर हुई और सेहतमंद भी हो पाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
year ender 2020 most popular fitness trends in this year
cycling
साइकिलिंग

लॉकडाउन की वजह से जहां कई सारी इंडस्ट्रियां ठप पड़ गई। वहीं एक इंडस्ट्री जिसमे उछाल देखने को मिली वो है साइकिल इंडस्ट्री। लोगों ने साइकिल के क्रेज को फिर से बढ़ावा दिया। यहां तक कि बॉलीवुड के सितारे भी साइकिलिंग करते नजर आए। भारत में साइकिल बनाने वाली सबसे बड़ी कंपनी हीरो साइकिल की डिमांड करीब पचास फीसदी तक ज्यादा बढ़ गई। वहीं इलेक्ट्रिक साइकिल की मांग तो पूरे सौ फीसदी तक बढ़ी। लोगों ने इसकी मदद से भी जमकर सेहत का ख्याल रखा और साइकिल की राइड की।

विज्ञापन
year ender 2020 most popular fitness trends in this year
fitness

ऑनलाइऩ फिटनेस क्लास में लोगों ने पाइलेट्स से लेकर योगा करना सीखा। वहीं जुम्बा और कॉर्डियो एक्सरसाइज को भी जमकर लोग करते नजर आए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed