फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Homeopathy Day 2021: जानिए विश्व होम्योपैथी दिवस का इतिहास, उद्देश्य और होम्योपैथी से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें

Thu, 08 Apr 2021 04:22 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Thu, 08 Apr 2021 04:22 PM IST
विज्ञापन
World Homeopathy Day 2021: know history importance significance of homeopathy and world homeopathy day
सकी दवाओं की लागत भी बहुत अधिक नहीं होती है - फोटो : Social Media

आज विश्व में लगभग 100 देशों में मरीजों का इलाज होम्योपैथी से किया जा रहा है। होम्योपैथी पद्धति जहां कोई नुकसान नहीं करती है, वहीं इसकी दवाओं की लागत भी बहुत अधिक नहीं होती है। आजकल कई जटिल बीमारियों से पीड़ित मरीजों का होम्योपैथी से इलाज किया जा रहा है। होम्योपैथी से जटिल से जटिल रोग को जड़ से मिटाया जा सकता है। प्रतिवर्ष विश्व होम्योपैथी दिवस पर कई अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों का आयोजन होता है, जिसमें विशेषज्ञ भाग लेते हैं। अगली स्लाइड्स से जानिए विश्व होम्योपैथी दिवस का इतिहास और अन्य महत्वपूर्ण बातें। 

 

 

 

 

  

 

    

World Homeopathy Day 2021: know history importance significance of homeopathy and world homeopathy day
10 अप्रैल को विश्व होम्योपैथी दिवस मनाया जाता है - फोटो : Social media

विश्व होम्योपैथी दिवस का इतिहास
प्रतिवर्ष 10 अप्रैल को विश्व होम्योपैथी दिवस मनाया जाता है। होम्योपैथी के जनक माने जाने वाले जर्मन मूल के ईसाई फ्रेडरिक सैमुअल हैनीमैन का जन्म 10 अप्रैल को ही हुआ था। इस साल उनकी 266वीं जयंती है। विश्व होम्योपैथी दिवस केवल डॉ. हैनिमैन की जयंती के उपलक्ष्य में ही नहीं मनाया जाता बल्कि होम्योपैथी को आगे ले जाने की चुनौतियों और भविष्य की रणनीतियों को समझने के लिए भी मनाया जाता है। 

 

World Homeopathy Day 2021: know history importance significance of homeopathy and world homeopathy day
अधिक से अधिक लोग इसका लाभ प्राप्त कर सकें - फोटो : Pixabay

विश्व होम्योपैथी दिवस का उद्देश्य
विश्व होम्योपैथी दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य चिकित्सा की इस अलग प्रणाली के बारे में जागरूकता पैदा करना तो है ही, साथ ही इसको आसानी से अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना है। विश्व होम्योपैथी समुदाय चिकित्सा की प्रणाली को स्थापित करने, सुदृढ़ करने और आधुनिकीकरण करने के लिए एक साथ लाने का प्रयास करता है ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ प्राप्त कर सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
World Homeopathy Day 2021: know history importance significance of homeopathy and world homeopathy day
होम्योपैथी चिकित्सा का ही एक वैकल्पिक रूप है - फोटो : सोशल मीडिया

होम्योपैथी क्या है? 
केन्द्रीय होम्योपैथी अनुसंधान परिषद के अनुसार, यह दवाओं द्वारा रोगी का उपचार करने की एक ऐसी विधि है, जिसमें किसी स्वस्थ व्यक्ति में प्राकृतिक रोग का अनुरूपण करके समान लक्षण उत्पन्न किया जाता है, जिससे रोगग्रस्त व्यक्ति का उपचार किया जा सकता है। होम्योपैथी चिकित्सा का ही एक वैकल्पिक रूप है, जो “समरूपता” दवा सिद्धांत पर आधारित है। इस पद्धति में रोगियों का उपचार न केवल होलिस्टिक दृष्टिकोण के माध्यम से, बल्कि रोगी की व्यक्तिवादी विशेषताओं को समझकर किया जाता है।

विज्ञापन
World Homeopathy Day 2021: know history importance significance of homeopathy and world homeopathy day
सभी के लिये सुरक्षित है - फोटो : Pixabay

नहीं लगती है होम्योपैथी की आदत
होम्योपैथी एक सुरक्षित चिकित्सकीय तरीका है, जो कई प्रकार की बीमारियों का प्रभावी उपचार कर सकता है। इसकी आदत भी नहीं पड़ती है। यह गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों सभी के लिये सुरक्षित है। चिकित्सकों के अनुसार, रोग लक्षण एवं औषधि लक्षण में जितनी ही अधिक समानता होती है, रोगी के स्वस्थ होने की संभावना भी उतनी अधिक बढ़ जाती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed