फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Emoji Day 2020: भावनाओं का इजहार करने का शॉर्टकट है इमोजी, जानें कैसे हुई थी शुरुआत

Fri, 17 Jul 2020 11:29 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Fri, 17 Jul 2020 11:29 AM IST
विज्ञापन
World Emoji Day 2020: Happy Emoji Day Images Quotes Status in Hindi | How You Express Your Feeling by Emoji
विश्व इमोजी दिवस 2020 - फोटो : Insta/Amar Ujala

इमोजी यानी कुछ ऐसे आइकन, जो भावनाओं का संकेत होते हैं, जिनके जरिए आप अपने जज्बातों को बयां करते हैं। आज यानी 17 जुलाई को विश्व इमोजी दिवस(World Emoji Day) है यानी इमोजी को समर्पित दिवस। पहला इमोजी दिवस साल 2014 में बनाया गया था। इस हिसाब से इस बार इस दिवस की सातवीं सालगिरह है। हालांकि इसकी शुरुआत काफी पहले हुई थी। जापान के डिजाइनर शिगेताका कुरीता ने साल 1999 में ही इमोजी का सेट तैयार किया था। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि ब्रिटेन की यूनिवर्सिटी में इमोजी पाठ्यक्रम के रूप में शामिल है। 

World Emoji Day 2020: Happy Emoji Day Images Quotes Status in Hindi | How You Express Your Feeling by Emoji
EMOJI - फोटो : PartyDesires

इस खास दिवस की शुरुआत आज ही के दिन साल 2014 में हुई थी, जब जेरेमी बर्ज ने इमोजीपीडिया की शुरुआत की थी। इमोजी का उपयोग 1990 के दौर में शुरू हो चुका था और सबसे पहले एप्पल ने इन्हें अपने आईफोन के की बोर्ड में शामिल किया था। आज न केवल ईमेल बल्कि व्हॉट्सएप, फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर स्टेटस या फिर चैट के लिए इमोजी हमारी दुनिया का हिस्सा बन चुका है। दुनियाभर में रोजाना पांच अरब से ज्यादा इमोजी यूज होती है। 

World Emoji Day 2020: Happy Emoji Day Images Quotes Status in Hindi | How You Express Your Feeling by Emoji
emoji day - फोटो : Pixabay

इमोजी हमारे लिए अपने प्यार, गुस्से, डर और खुश होने का बेहतरीन जरिया बन चुके हैं। लोग अपनी भावनाओं को इमोजी के जरिए व्यक्त करते हैं। आपको बोलकर या लिखकर जवाब देने का मन न हो तो इमोजी आसान माध्यम बनता है। खासकर चैटिंग के दौरान, जब दो लोग आमने-सामने न हों तो उस दौरान इमोजी खुद को एक्सप्रेस करने का जरिया होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
World Emoji Day 2020: Happy Emoji Day Images Quotes Status in Hindi | How You Express Your Feeling by Emoji
emoji day - फोटो : max pixel
  • इन संदेशों के जरिए दें अपनों को शुभकामनाएं

"इमोजी बिना हमारी दुनिया अधूरी सी है, अपनी भावनाओं को व्यक्त करें इमोजी के जरिए"

Happy World Emoji Day

"इमोजी ने हमारी जिंदगी कर दी आसान, बन गई भावनाओं की पहचान"
Happy World Emoji Day

"कुछ कहने में हिचक हो रही है, तो एक इमोजी ही भेज दीजिए, हम समझ लेंगे आपके दिल की बात"
Happy World Emoji Day

विज्ञापन
World Emoji Day 2020: Happy Emoji Day Images Quotes Status in Hindi | How You Express Your Feeling by Emoji
emoji day - फोटो : Pixabay
  • आप अपनों को ये संदेश भी भेज सकते हैं:—

"कहने को शब्द कम पड़ रहे हों तो भेज दीजिए इमोजी... असर गहरा होगा"
Happy World Emoji Day

"कुछ ना कहो, कुछ भी ना कहा...क्या कहना है, क्या सुनना है... हमको खबर है, तुमको पता है...."
Happy World Emoji Day

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed