फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

घर में इन आसान तरीकों से करें मास्क की सफाई, कोरोना से बचने के लिए जरूरी है साफ मास्क पहनना

Wed, 15 Jul 2020 01:52 PM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश जोशी Updated Wed, 15 Jul 2020 01:52 PM IST
विज्ञापन
how to wash clean face mask at home tips and tricks
कोरोना से सुरक्षित रहने के लिए मास्क पहनना जरूरी है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कोरोना से सुरक्षित रहने के लिए मास्क पहनना जरूरी है। मास्क पहनने से कोरोना के संक्रमण से बचा जा सकता है। देश- दुनिया में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इस समय खुद को कोरोना से सुरक्षित रखने के लिए विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। मास्क पहनकर रखने से हम खुद के साथ दूसरे लोगों को भी कोरोना के संक्रमण से बचा सकते हैं।



कोरोना काल में मास्क हमारे जीवन का अहम हिस्सा बनता जा रहा है। मास्क की साफ- सफाई भी बहुत जरूरी है। हमें कोरोना से बचने के लिए घर से बाहर जाते ही हर समय मास्क पहनकर रखना है, जिस वजह से ये गंदा भी हो रहा है। आज हम आपको बताएंगे कि आप घर में कैसे मास्क की साफ- सफाई कर सकते हैं। आपको इस समय इस बात का विशेष ध्यान रखना है कि आपने साफ मास्क ही पहनना है।

how to wash clean face mask at home tips and tricks
कपड़े के मास्क को रोज धोया जा सकता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

रीयूजेबल मास्क को हर दिन धोना जरूरी है

  • आपको रीयूजेबल मास्क को हर दिन धोना है। कई विशेषज्ञों के अनुसार कपड़े के मास्क को रोज धोया जा सकता है। आप कपड़े से बने मास्क को रोज धो सकते हैं। अगर मास्क में पेपर फिल्टर लगा है तो पहले इसे हटा लें। पेपर फिल्टर को हटाने के बाद मास्क को धोया जा सकता है।
how to wash clean face mask at home tips and tricks
फैब्रिक मास्क को मशीन में धोया जा सकता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media

मशीन में धो सकते हैं मास्क

  • कई विशेषज्ञों के अनुसार फैब्रिक मास्क को मशीन में धोया जा सकता है। इस बात का ध्यान रखें कि मास्क को धोने के लिए आपने गर्म पानी का इस्तेमाल करना है। गरम पानी के प्रभाव में आने से वायरस खत्म हो जाता है। अगर आपके मास्क में दाग लग गया है तो आप किसी दाग हटाने वाले डिटर्जेंट का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
how to wash clean face mask at home tips and tricks
आप मास्क को हाथ से आसानी से धो सकते हैं- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : instagram

हाथ से धो सकते हैं मास्क 

  • आप मास्क को हाथ से आसानी से धो सकते हैं। हाथ से बने मास्क काफी नाजुक होते हैं, इन मास्क को गर्म पानी में भिगाकर रख लें। कुछ देर भीगने के बाद 20 से 30 सेकंड तक रगड़ लें। इसके बाद मास्क को साफ पानी से धो लें।
विज्ञापन
how to wash clean face mask at home tips and tricks
मास्क को धोने से पहले कुछ देर के लिए पानी में भिगाकर रख लेना चाहिए- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

गर्म पानी में लिक्विड या डिटर्जेंट पाउडर मिलाकर ही मास्क धोएं

  • मास्क को धोने से पहले कुछ देर के लिए पानी में भिगाकर रख लेना चाहिए और गर्म पानी में लिक्विड या डिटर्जेंट पाउडर मिलाकर ही मास्क धोएं। मास्क धोने के बाद अपने हाथों की अच्छी से सफाई कर लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed