फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Asthma Day 2020: गर्मी के मौसम में अस्थमा मरीज रखें खास ध्यान, बढ़ सकती है परेशानी

Tue, 05 May 2020 10:37 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Tue, 05 May 2020 10:37 AM IST
विज्ञापन
Asthma Day 2020: causes and symptom of asthma home remedies
आज विश्व अस्थमा दिवस है

अस्थमा सांस से जुड़ी एक गंभीर बीमारी है। इस बीमारी के दौरान गला व छाती काफी प्रभावित हो जाता है। अस्थमा के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए हर साल मई महीने के पहले मंगलवार को विश्व अस्थमा दिवस मनाया जाता है। गर्मी के मौसम में अस्थमा के मरीजों की परेशानियां और बढ़ जाती है। इसका सबसे मुख्य कारण है इस मौसम में गर्म हवाओं के साथ आने वाले धूलकण। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि गर्मी के मौसम में अस्थमा के मरीजों को खुद का ख्याल कैसे रखना चाहिए...

Asthma Day 2020: causes and symptom of asthma home remedies
आज विश्व अस्थमा दिवस है

अस्थमा के कारण श्वसन नलिकाएं प्रभावित होती हैं। ये श्वसन नलिकाएं फेफड़ों से हवा को अंदर-बाहर करने का काम करती हैं। अस्थमा होने के कारण इन नलिकाओं में सूजन हो जाती है और फेफड़ों तक हवा पहुंचने में परेशानी होती है। अस्थमा का दौरा पड़ने पर नलिकाएं बंद हो जाती हैं। अस्थमा का अटैक होने पर मरीज को सांस लेने में परेशानी होती है। यह अटैक कुछ वक्त के लिए होता है और अगर ज्यादा वक्त तक रह गया तो मरीज की जान भी जा सकती है।

Asthma Day 2020: causes and symptom of asthma home remedies
आज विश्व अस्थमा दिवस है

धूल और प्रदूषण
गर्मी के मौसम में धूल ज्यादा उड़ती है। इससे भी एलर्जी होने के साथ-साथ व्यक्ति अस्थमा का भी शिकार हो जाता है। इस बीमारी का शिकार बच्चे बहुत तेजी से होते हैं। समय पर और नियमित उपचार व परहेज करने पर इसके असर को नियंत्रित कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Asthma Day 2020: causes and symptom of asthma home remedies
आज विश्व अस्थमा दिवस है

सर्द-गर्म की समस्या
गर्मी और ठंड दोनों मौसम में अस्थमा का शिकार व्यक्ति हो सकता है। गर्मी के मौसम में एयर कंडीशनर या अन्य माध्यम से व्यक्ति अगर गर्म से एकाएक ठंड या ठंड से एकाएक गर्म में जाने से एलर्जी होती है। बारिश के मौसम में अस्थमा के मरीजों में 20 से 25 प्रतिशत का इजाफा हो जाता है। चिकित्सकों के अनुसार ऐसा मौसम बदलने के कारण हो सकता है। दरअसल, अस्थमा का कारण इंफेक्शन भी होता है।

विज्ञापन
Asthma Day 2020: causes and symptom of asthma home remedies
आज विश्व अस्थमा दिवस है

अस्थमा की शिकायत बच्चों में ज्यादा होती है। इसका मुख्य कारण है कि बच्चे धूप से घर में आते ही ठंडा पानी पी लेते हैं या कोई ठंडी चीज खा लेते हैं, जिससे बच्चों में खांसी, कफ व गले का इंफेक्शन हो जाता है। दूसरे बच्चों के अलावा अस्थमा से ग्रसित बच्चों को इंफेक्शन होने पर सांस लेने में बहुत दिक्कत आती है। अस्थमा रोग से ग्रसित बच्चों के साथ-साथ सामान्य बच्चों को एलर्जी से बचाने के लिए उनका अच्छे से ख्याल रखें। बच्चों को गर्मी से बचाएं। धूप से आने पर तुरंत ठंडी चीज न दें। इसके अलावा इंफेक्शन होने पर तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed