फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लॉकडाउन में घर के काम से न लें तनाव, महिलाएं खुश रहने के लिए अपनाएं ये टिप्स

Mon, 04 May 2020 12:10 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Mon, 04 May 2020 12:10 PM IST
विज्ञापन
women avoid stress during lockdown with these things and be happy

कोरोना वायरस से बचने के लिए पूरे देश में लॉकडाउन लगाया गया है। जिसकी वजह से स्कूल, कॉलेज से लेकर ऑफिस बंद है। ऐसे में सभी लोग दिनभर घर पर होते हैं और महिलाओं के लिए ये वक्त थोड़ा जटिल हो जाता है। क्योंकि घर के सारे काम बढ़ जाते हैं और मदद के लिए इस समय घरेलू सहायिकाएं भी नहीं आ सकतीं। ऐसे में बच्चों को व्यस्त रखने की टेंशन तो पति की फरमाइशों को पूरा करने की चिंता, वहीं घर के बुजुर्गों की देखभाल भी बहुत जरूरी है। जिसकी वजह से तनाव और चिड़चिड़ापन हो जाना आम बात है। लेकिन घर में हंसी-खुशी और मौजमस्ती का माहौल चाहती हैं तो सबसे पहले खुद को खुश रखना बहुत जरूरी है। क्योंकि घर की गृहणी का मुस्कुराता और गुनगुनाता चेहरा परिवारवालों को भी खुशी देता है। अगर आप सोच रहीं है कि ये काम बहुत मुश्किल है तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। अपने लिए थोड़ा सा समय निकालकर तनावमुक्त रहें और देखें कैसे घर का माहौल बदल जाएगा।



 
women avoid stress during lockdown with these things and be happy
- फोटो : पीटीआई
काम बांटे

वैसे तो ये बात सभी कहते हैं लेकिन महिलाओं की ये आदत होती है कि वो सारे महत्वपूर्ण काम अपने ही हाथों में रखती है। जिसकी वजह से तनाव और चिड़चिड़ापन हो जाना लाजिमी है। परिवारवालों को केवल छोटे-छोटे काम् ही नहीं महत्वपूर्ण और जिम्मेदारी भरे काम की सौंपे। जो आपके मानसिक तनाव को कम करने के साथ ही थकान भी कम करें।

 

women avoid stress during lockdown with these things and be happy
- फोटो : pixabay
डिजिटल की दुनिया से करें दोस्ती

घर के कामों में पूरा दिन न गुजारें। थोड़ा समय खुद को एंटरटेन करने के लिए भी दें। आजकल कई तरह के एप डिजिटल प्लेटफार्म पर मिल जाते हैं जिनकी मदद से आप अपने हुनर को दुनिया को दिखा सकती हैं। फिर वो चाहे डांस हो या फिर गाना। वहीं अगर आपको किताबें पढ़ना पसंद है या कुछ लिखना तो अपने लिए कुछ समय निकालें। केवल दस से पंद्रह मिनट भी खुद के लिए निकालने पर आपको मन में तरोताजगी महसूस होगी।



 
विज्ञापन
विज्ञापन
women avoid stress during lockdown with these things and be happy
- फोटो : pixa
मदद करें

किसी भी जरूरतमंद की मदद मन को खुशी देती है। इस लॉकडाउन में जितना हो सके गरीबों की मदद करें। ऐसा करना जरूर दिल को सूकुन देगा और आपके चेहरे पर मुस्कान आएगी।



 
विज्ञापन
women avoid stress during lockdown with these things and be happy
- फोटो : pixa
सेहतमंद खाएं

सेहत से भरपूर चीजें खाने से मन खुश होता है। समय की कमी के कारण अगर आप मनचाही चीजें नहीं बना पाती थी तो यहीं मौका है स्वादिष्ट खाना बनाइए और सबके साथ खुद भी उसका आनंद उठाइए। परिवारवालों के साथ बैठकर बात करिए और अपनी भवनाएं व्यक्त करिए। ऐसा करना आपको तनावमुक्त रहने में मदद करेगा और घर का माहौल भी बदल जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed