कई लोगों को मछली खाना बेहद पसंद होता है। कोई इसे स्नैक्स के तौर पर फ्राई कर खाता है तो वहीं कई लोग इसकी करी बनाकर खाते हैं। इसका सेवन हमारे सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। मछली में विटामिन, वसा, प्रोटीन और ओमेगा 3 भरपूर मात्रा में होती है। वैसे मछली से बनी कोई भी डिश बहुत स्वादिष्ट होती है लेकिन इसके अंदर पाए जाने वाले कांटे के कारण बहुत लोग खाने से परहेज भी करते हैं।
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
मछली खाते समय सबसे बड़ी समस्या इसके अंदर पाए जाने वाले छोटे और बारीक कांटे होते हैं। कई बार तो खाते वक्त गलती से यह कांटा गले में जाकर फंस जाता है। इसलिए बच्चों को मछली खाते समय विशेष तौर पर सावधानी बरतनी चाहिए। मछली का कांटा अगर गले में फंस भी जाता है तो कुछ समय बाद अपने से निकल भी जाता है लेकिन कई बार ये वाकई में गले की हड्डी बन जाता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ घरेलू नुस्खे बताएंगे, जिनका इस्तेमाल आप गले में मछली का कांटा फंसने पर कर सकते हैं। आइए जानते हैं इन नुस्खों के बारे में...
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
केला
अगर आपके गले में मछली का कांटा फंसा हो तो केला खाने से राहत मिल सकता है। जब भी आपको इस तरह की समस्या हो जाए तो केले के टुकड़े को बिना चबाएं ऐसे ही निगल लें। ऐसा करने से आपको थोड़ी देर में आराम मिल जाएगा।
चावल
गले में फंसे मछली के कांटे को निकालने में चावल बहुत ही प्रभावी है। ऐसी समस्या होने पर आप भात(पका हुआ चावल) एक गोला बना लें और इसे मुंह में रखकर बिना चबाएं निगल लें। आपको थोड़ी ही देर में आराम मिल जाएगा। अगर यह नुस्खा एक बार में कम न करे तो 2 से 3 बार भी कर सकते हैं। इसके बावजूद आप 2 से 3 घंटे के लिए ऐसे ही छोड़ देंगे तो यह अपने आप निकल जाएगा।
डॉक्टर से संपर्क
मछली के कांट फंस जाने के बाद अगर बताए गए इन उपायों से कोई फायदा नहीं हो रहा है तो आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। ऐसे हालात में देर बिल्कुल नहीं करना चाहिए।