{"_id":"5a1f9a6c4f1c1b3c3d8baae4","slug":"with-these-tips-keep-your-home-warm-by-changing-your-interior","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस सर्दी घर का इंटीरियर बदलकर यूं रखें उसे गर्म","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
इस सर्दी घर का इंटीरियर बदलकर यूं रखें उसे गर्म
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
Updated Fri, 01 Dec 2017 09:14 AM IST
विज्ञापन
सर्दी का मौसम शुरू हो चुका है, धीरे-धीरे तापमान गिरता चला जा रहा है। ठंड बढ़ने पर कपड़ों से लेकर खान-पान आदि सबकुछ बदल जाता है। इस मौसम में काम के बाद हमारा अधिकतर समय घर में गुजरता है। ऐसे में घर को गर्म रखना एक मुश्किल सा काम लगता है, लेकिन इंटीरियर में छोटे-मोटे बदलाव कर आसानी से आप कम मेहनत और कम खर्च में अपने घर को गर्म रख सकते हैं।
Trending Videos
गहरे रंगों का प्रयोग
जहां गर्मी में लाइट कलर्स का प्रयोग अच्छा रहता है, वहीं सर्दियों में वॉर्म और ब्राइट कलर्स अच्छे लगते हैं। इसलिए अगर इस सीजन घर में पेंट करा रहे हों, तो वॉर्म शेड्स या वुड कलर्स चुनें। ये घर में गर्मी का अहसास दिलाते हैं। साथ ही इनसे घर डार्क भी नहीं लगता। इसके अलावा लाल, हरा, नीला, नारंगी अथवा पीले के इस्तेमाल से भी घर में ऊर्जा का संचार होता है। इसके अलावा वॉलपेपर प्रयोग किए जा सकते हैं। डार्क शेड के वॉलपेपर आपको गर्माहट का एहसास दिलाएंगे।

मौसम के अनुरूप फैब्रिक का चुनाव
सर्दी के मौसम में परदे, बेडशीड, कुशन कवर आदि में वेलवेट, फॉक्स फर जैसे फैब्रिक का प्रयोग करें। इस तरह के फैब्रिक से न सिर्फ घर का इंटीरियर बदलेगा, बल्कि घर में गर्माहट भी रहेगी। इसके साथ ही कश्मीरी कढ़ाई या फिर वेलवेट पर जरदोजी के काम वाले पर्दे भी सर्दियों के मौसम के लिए उपयुक्त होते हैं।
ध्यान रखें कि आप जो पर्दे लगवा रहे हैं, वे गहरे रंगों के हों। इससे गर्मी का अहसास होता है। वैसे भी पर्दे किसी कमरे का लुक बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। हर सीजन में मौसम के अनुकूल बदलाव करने से घर को नया रंग-रूप मिलता है। इस बात का ध्यान रखें कि पर्दों का रंग घर के पूरे इंटीरियर, खासतौर पर दीवार के रगों से मिलता हुआ ही होना चाहिए।

बिछाएं कालीन व रग्स
सर्दियों में हमारे घरों की फर्श काफी ठंडी हो जाती है, इसलिए पैरों को गर्म रखने के लिए मोटी कालीन बिछाएं। कालीन खरीदते समय इस बात का ध्यान रखें कि उनकी शैली व रंग आपके घर के बाकी इंटीरियर से मिलता जुलता ही हो। इसके अलावा सोफे, बेड और डाइनिंग टेबल के सामने रग्स बिछाने से भी पैर गर्म रहते हैं। गहरे रंगों के कालीन व रग्स बिछाने से साधारण घर भी आकर्षक दिखने लगते हैं।

फायरप्लेस लगवाना
भारतीय घरों में प्राय फायरप्लेस का प्रयोग नहीं होता है। यदि आप चाहें, तो आर्टिफिशियल फायरप्लेस का प्रयोग कर सकते हैं। आप अपने घर को जितना गर्म, आरामदायक और चमचमाता हुआ रखेंगे, वह उतना ही खुशनुमा दिखेगा। फायरप्लेस के स्थान पर आप चाहें, तो हीटर और ब्लोअर का प्रयोग भी कर सकते हैं।