फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bed Cover: क्यों सेहत के लिए जरूरी हैं बेड कवर्स, यहां जानिए

Tue, 28 Jun 2022 05:10 PM IST
स्वाति शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वाति शर्मा Updated Tue, 28 Jun 2022 05:10 PM IST
विज्ञापन
Why bed covers are necessary for your health
बेडरूम को सुंदर बनाते बेड कवर - फोटो : istock

अच्छे स्वास्थ्य के लिए नींद जितनी जरूरी है, उतना ही जरूरी है सोने के लिए एक साफ़ और हाइजीन से भरपूर जगह का होना। कई शोध इस बात को साबित कर चुके हैं कि यदि आपके सोने की जगह, जिसमें कमरे से लेकर चादर और तकिये तक शामिल हैं, साफ़ और पर्याप्त हाइजीन के साथ नहीं हैं तो केवल नींद संबंधी समस्याएं ही नहीं, आप अन्य कई बीमारियों के शिकार भी हो सकते हैं। बिस्तर की चादरों को नियमित बदलने से लेकर तकिये के गिलाफों को साफ़ रखने, कमरे में पर्याप्त रौशनी और हवा का जरिया होने जैसे सभी बिंदुओं पर ध्यान देना जरूरी है। इसलिए आवश्यक है कि सोने की जगह को लेकर भी खास ध्यान दिया जाए। बेड कवर्स इस संदर्भ में बहुत मददगार हो सकते हैं। ये न केवल बिस्तर को साफ़ रखने में मदद करते हैं बल्कि इनकी वजह से और भी कई फायदे मिल सकते हैं। जानिए कैसे बेड कवर हो सकते हैं आपके सहायक।  

Why bed covers are necessary for your health
शयन कक्ष - फोटो : Social media

मैट्रेस हैं महत्वपूर्ण 

आपका बेड चाहे लकड़ी का हो या रॉट आयरन का या किसी भी अन्य मटेरियल का, इसकी मजबूती की तरह ही इसकी मैट्रेस का भी सही होना बहुत जरूरी है। बहुत सॉफ्ट या मेमोरी फोम से बने मैट्रेस हों या सामान्य रुई से बनी गादियां, देखभाल और मेन्टेनेंस की जरूरत सबको होती है और बेड कवर्स इसमें बहुत ख़ास भूमिका निभाते हैं। मेट्रेस की सही देखभाल न होने से पीठ, कमर, गर्दन सहित पूरे शरीर पर बुरा असर पड़ सकता है। इतना ही नहीं इससे नींद प्रभावित होती है जिसका असर दिमागी सेहत पर भी हो सकता है।  

Why bed covers are necessary for your health
मैट्रेस का सुरक्षा कवच - फोटो : pixabay

बढ़ जाती है मैट्रेस की उम्र

एक सही और अच्छा बेड कवर लम्बे समय तक मैट्रेस को भी सुरक्षित रखने में मदद करता है। इसकी वजह से मैट्रेस तक कई हानिकारक चीजें जैसे एलर्जी पैदा करने वाले तत्व, धूल, पसीना और अन्य गंदगी नहीं जा पातीं। साथ ही मैट्रेस फटने से भी सुरक्षित रहती हैं। जब आप दिनभर की थकान के बाद रात को बिस्तर पर जाते हैं तो केवल शरीर ही नहीं दिमाग भी सुकून चाहता है। यह वह समय होता है जब आपका पूरा शरीर आराम और नींद के दौरान टूटी फूटी कोशिकाओं की मरम्मत करता है। सफाई न होने की स्थिति में मैट्रेस का बहुत अच्छा होना भी आपको लाभ नहीं पहुंचा पाता। इसलिए बेड कवर की जरूरत पड़ती है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Why bed covers are necessary for your health
अच्छी नींद के लिए भी जरूरी - फोटो : iStock

एक्स्ट्रा लेयर सुरक्षा की

बेड कवर्स मैट्रेस के साथ साथ पूरे बिस्तर को एक सुरक्षा कवच प्रदान करते हैं। फैब्रिक की यह एक्स्ट्रा लेयर खासतौर पर सर्दी के मौसम में बहुत काम की साबित होती है। बेड कवर्स के रूप में कई लोग कंफर्टर्स, डुवेट्स आदि का प्रयोग भी करते हैं लेकिन यह मुख्यतः सर्दियों के लिए होता है। ये मैट्रेस के साथ साथ चादर की भी रक्षा करते हैं। उन्हें बदबू, दाग धब्बों और गंदगी से बचाते हैं। ज्यादातर बेड कवर्स आसानी से धुल सकने वाले और स्टेन रजिस्टेंट क्वालिटी के साथ आते हैं। 

विज्ञापन
Why bed covers are necessary for your health
सर्दियों में बेड कवर से मिलती सुरक्षा - फोटो : bedroom

ये बातें हैं खास

* बेडशीट्स कई रंगों और मटेरियल की हो सकती हैं लेकिन बेड कवर्स अधिकांशतः सीमित रंगों और मटेरियल में आते हैं। ऐसे में आप चाहें तो अपनी पसंद की डिजाइन चुनकर बेड कवर बनवा भी सकती हैं।
 
* रंगों की तरह ही बेड कवर्स का साइज भी आमतौर पर एक ही होता है। ये चादर और मैट्रेस सहित पूरे पलंग को ढंक लेते हैं। 

* अगर आप बेड कवर का उपयोग करते हैं तो बेडशीट को एक से डेढ़ हफ्ते में एक बार बदलने से भी काम चल सकता है। क्योंकि बेड कवर को आप रात में सोते समय निकाल सकते हैं। इसे आपको हफ्ते में कम से कम एक बार बदलना जरूरी होता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed