{"_id":"5ed297a7a72e007fd0275e32","slug":"weight-loss-tips-diet-and-drinks-for-reduce-obesity","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Weight Loss Diet Tips: मोटापा से पाना चाहते हैं छुटकारा, तो अपने खानपान में करें खास बदलाव","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
Weight Loss Diet Tips: मोटापा से पाना चाहते हैं छुटकारा, तो अपने खानपान में करें खास बदलाव
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नवनीत राठौर
Updated Sat, 28 Nov 2020 03:38 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आज के समय में बढ़ते वजन और मोटापे की समस्या से ज्यादातर लोग परेशान हैं। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए सबसे पहले खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। बाहर का खाना छोड़ दें और जंक फूड को हाथ भी न लगाएं। इसके अलावा ज्यादा तली चीजों से भी दूरी बना लें। बेहतर होगा कि ज्यादा फैट वाले खाने से दूरी बना लें। अपनी डाइट में तरल पदार्थ ज्यादा शामिल करें लेकिन दूध वाली चाय से दूरी बना लें। यहां हम आपको ऐसे ही कुछ ड्रिंक्स के बारे में बता रहे हैं, जो मोटापा कम करने में सहयोगी हैं।
2 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
मेथी दाने को पीसकर पानी के साथ लेने से
आप अगर मोटापा घटाना चाहते हैं तो मेथी के दाने को पानी के साथ ले सकते हैं। डॉक्टरों के मुताबिक, मेथी दाने को पानी के साथ भिगोकर पीने से मोटापा घटता है। मेथी से शरीर में गर्मी पैदा होती है और फैट बर्न होता है। मेथी दाने में एंटीएसिड होता है, जो पाचन प्रक्रिया को भी मजबूत करता है। आप सोने से आधे या एक घंटे पहले पानी में पिसे हुए मैथी के दानों को भिगोकर पी सकते हैं।
3 of 4
दालचीनी की चाय
- फोटो : फाइल फोटो
दालचीनी की चाय
दालचीनी की चाय के कई स्वास्थ्य लाभ हैं। रात को सोने से पहले दालचीनी की चाय पीने के कई फायदे हैं। इससे मेटाबॉल्जिम बढ़ता है। दालचीनी की चाय में कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट एवं एंटीबायोटिक गुण होते हैं। आप शहद के साथ दालचीनी की चाय ले सकते हैं। इससे आप स्वस्थ रहेंगे और तरोताजा भी महसूस करेंगे। दालचीनी की चाय बनाने के लिए आपको एक कप गर्म पानी और एक चम्मच दालचीनी पाउडर की जरूरत होती है। इन चीजों को आपस में मिला लें। और जब आप सोने जा रहे हो उससे आधे घंटे पहले इसे पी लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
कैमोमाइल चाय
- फोटो : फाइल फोटो
कैमोमाइल चाय
अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो कैमोमाइल की चाय पिएं। कैमोमाइल हर्ब है जो कि औषधीय गुणों से भरा हुआ है। इसमें केल्शियम और पौटेशियम मौजूद होता है। आप एक गिलास गर्म पानी लें और उसमें कैमोमाइल मिलाएं और सोने से आधे घंटे पहले उसे पी लें। इससे आपको अच्छी नींद तो आएगी ही साथ ही में आपका मोटापा भी घटेगा।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।