फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tips To Buy Sweet Watermelon: तरबूज मीठा है या नहीं, खरीदते समय इन तरीकों से करें पहचान

Sun, 22 May 2022 05:56 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 22 May 2022 05:56 PM IST
विज्ञापन
Tips To Buy Sweet Watermelon Mithe Tarbuj ki Pahchan Kaise karen
मीठे तरबूज की पहचान - फोटो : istock

Tips To Buy Sweet Watermelon: गर्मियों के मौसम में सबसे ज्यादा खाए जाने वाले फलों में तरबूज का नाम आता है। तरबूज मौसमी फल है, जो गर्मियों में सेहत के लिहाज से तो अच्छा होता ही है, साथ ही स्वाद में भी लोगों को पसंद आता है। इन दिनों बाजारों में तरबूज की बहार होती है। ऊपर से हरे और अंदर से लाल रंग के तरबूज खाने में मीठे होते हैं। तरबूज का जूस भी स्वादिष्ट लगता है। स्वास्थ्य के लिए तरबूज फायदेमंद होता है। शरीर को अंदर से रोग मुक्त करने और गर्मियों में होने वाली समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए तरबूज खाना चाहिए। लेकिन कई बार जब आप तरबूज लेने बाजार जाते हैं, तो ऐसा तरबूज खरीद लेते हैं, जिसका स्वाद फीका होता है। इस तरह के तरबूज को खाने से कोई स्वाद महसूस नहीं होता और पैसे भी बर्बाद हो जाते हैं। ऐसे में तरबूज खरीदते समय कुछ टिप्स को अपनाकर आप मीठे तरबूज की पहचान कर सकते हैं। साथ ही आजकल फलों को केमिकल की मदद से तैयार किया जाता है, तो आप ये भी पता लगा सकते हैं कि तरबूज को केमिकल से पकाया गया है या प्राकृतिक तौर पर तैयार तरबूज है।

Tips To Buy Sweet Watermelon Mithe Tarbuj ki Pahchan Kaise karen
मीठे तरबूज की पहचान - फोटो : अमर उजाला

मीठे तरबूज का पहचान के टिप्स

तरबूज खरीदते समय अगर मीठे तरबूज की पहचान करनी हो तो उसे हाथ में पकड़कर दूसरे हाथ से थपकी मारें। तरबूज से आने वाली आवाज से पहचान सकते हैं कि वह पका हुआ है या कच्चा। अगर तरबूज से टप टप की आवाज आती है, वह पका माना जाता है। तरबूज को थपथपाने से अगर तेज आवाज आती है तो वह पका होता है और अगर आवाज धीमी होती है तो उसे कच्चा मान सकते हैं।

Tips To Buy Sweet Watermelon Mithe Tarbuj ki Pahchan Kaise karen
मीठे तरबूज की पहचान - फोटो : pixabay

धारीदार तरबूज में अगर गाढ़ी हरी लाइनें बनी होती हैं और बीच में हल्की हरी धारियां हों तो इस तरह के तरबूज मीठे हो सकते हैं। अधिक डार्क और चटक रंग वाले तरबूज मीठे होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Tips To Buy Sweet Watermelon Mithe Tarbuj ki Pahchan Kaise karen
मीठे तरबूज की पहचान - फोटो : Pixabay

तरबूज के वजन से भी उसके मीठे होने की पहचान की जा सकती है। कई बार तरबूज साइज में बड़े होते हैं लेकिन उठाने पर हल्के लगते हैं। जो तरबूज साइज के मुताबिक वजन में भी भारी लगें, उसी को खरीदें। ये मीठे होते हैं। 

विज्ञापन
Tips To Buy Sweet Watermelon Mithe Tarbuj ki Pahchan Kaise karen
मीठे तरबूज की पहचान - फोटो : Twitter @theladyjane_

हर तरबूज में ऊपरी ओर हल्का पीला रंग होता है। यह फल के जमीन पर लगे हुआ भाग होता है। इस पीले भाग का रंग जितना गाढ़ा होगा, उतना वह मीठा होगा। वहीं हल्का पीला रंग या सफेद रंग होने पर तरबूज कच्चा होता है। प्लेन छिलके वाले तरबूज में छोटे साइज के तरबूज खरीदें, ये मीठे हो सकते हैं।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed