Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एयर पॉल्यूशन: प्रदूषण से बचने के लिए सिर्फ मास्क लगाना काफी नहीं, घर में भी अपनाएं ये जरूरी उपाय

Sun, 01 Nov 2026 05:20 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव ज्योति मौर्या, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योति मौर्या, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 01 Nov 2026 05:20 PM IST
सार

Air Pollution Prevention: सर्दियों में बढ़ता वायु प्रदूषण, फेफड़ों और सांस की सेहत के लिए खतरा बन सकता है। इससे बचने के लिए प्रदूषण अधिक होने पर बाहर व्यायाम करने से बचें, एन95 मास्क पहनें, घर की हवा साफ रखें और पौष्टिक भोजन करें। एक्यूआई पर नजर रखना भी जरूरी है।

विज्ञापन
Delhi Air Pollution Alert Expert Tips to Protect Your Lungs This Winter
वायु प्रदूषण के खतरे - फोटो : Amarujala.com/AI

नवंबर-दिसंबर की सर्द हवाएं जहां मौसम को खुशनुमा बनाती हैं, वहीं बढ़ता वायु प्रदूषण सेहत के लिए खतरा बन जाता है। ठंडी हवा, धीमी रफ्तार और वाहनों से निकलने वाला धुआं मिलकर हवा को जहरीला बना देते हैं। इसका सबसे ज्यादा असर फेफड़ों पर पड़ता है। ऐसे में खांसी, जुकाम और सांस संबंधी परेशानियों से बचने के लिए जरूरी है कि आप कुछ आसान उपाय अपनाकर खुद और परिवार को सुरक्षित रखें।



प्रदूषण का स्तर अधिक होने पर सुबह की सैर करना नुकसानदेह हो सकता है। ठंडे मौसम में वायु का दबाव कम हो जाता है, जिससे वायुमंडल में मौजूद प्रदूषक सांस के जरिये फेफड़ों तक पहुंच सकते हैं। इसलिए प्रदूषण ज्यादा होने पर बाहर व्यायाम करने के बजाय घर में योग, स्ट्रेचिंग या हल्की एक्सरसाइज करें। अगर बाहर जाना जरूरी हो तो प्रदूषण का स्तर जांचकर ही निकलें।

Trending Videos
Delhi Air Pollution Alert Expert Tips to Protect Your Lungs This Winter
प्रदूषण से बचाव के लिए मास्क - फोटो : Adobe Stock

घर से बाहर निकलते समय पहनें मास्क
 

  • ऐसे मौसम में कोशिश करें कि घर से बाहर निकलते समय अच्छी फिटिंग वाला एन-95 या प्रमाणित मास्क पहनें, क्योंकि कपड़े का सामान्य मास्क बारीक प्रदूषण कणों से पर्याप्त सुरक्षा नहीं देता। वहीं, ध्यान रखें कि मास्क आपकी नाक और मुंह को अच्छी तरह ढके, ताकि प्रदूषण के कण आपके फेफड़ों तक न पहुंचे।


घर की हवा को साफ रखने पर दें ध्यान

  • दरवाजे और खिड़कियां बंद रखने के बावजूद प्रदूषित हवा घर में प्रवेश कर सकती है। इसलिए जरूरत और बजट के अनुसार सही क्षमता वाला एयर प्यूरीफायर इस्तेमाल करें। स्पाइडर प्लांट, स्नेक प्लांट और एलोवेरा घर की सुंदरता बढ़ाते हैं, लेकिन केवल पौधों से घर की हवा में मौजूद प्रदूषक प्रभावी ढंग से दूर नहीं होते।
Delhi Air Pollution Alert Expert Tips to Protect Your Lungs This Winter
डाइट का रखें ख्याल - फोटो : Freepik.com

खान-पान से रखें सेहत का ख्याल
 

  • प्रदूषण के बीच शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पर्याप्त पानी पीएं। इससे शरीर में पानी की कमी नहीं होती और गले में सूखापन कम करने में मदद मिलती है। संतरा, आंवला, अमरूद, नींबू और हरी पत्तेदार सब्जियों जैसे विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर खाद्य पदार्थों को भोजन का हिस्सा बनाएं। हल्का, संतुलित और पौष्टिक आहार शरीर की सामान्य रोग प्रतिरोधक क्षमता बनाए रखने में मदद करता है।


योग और प्राणायाम करते समय बरतें सावधानी
 

  • भुजंगासन और गोमुखासन जैसे योगासन शरीर को सक्रिय रखने में मदद कर सकते हैं। नाड़ी शोधन और भ्रामरी जैसे प्राणायाम भी आराम और सांस पर नियंत्रण के अभ्यास के लिए उपयोगी हो सकते हैं। लेकिन प्रदूषण अधिक होने पर बाहर खुले वातावरण में प्राणायाम न करें। सांस लेने में परेशानी होने पर सांस रोकने वाले अभ्यासों से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi Air Pollution Alert Expert Tips to Protect Your Lungs This Winter
फेफड़ों को कैसे हेल्दी रखें? - फोटो : Adobe Stock

क्या है विशेषज्ञ की राय?

पल्मोनोलॉजिस्ट डॉ. शिप्रा बताती हैं कि प्रदूषण से बचाव के लिए एक्यूआई पर नजर रखें। एक्यूआई 100 से ऊपर होने पर प्रदूषण के प्रति संवेदनशील लोग घर से बाहर व्यायाम न करें। साथ ही एन95 मास्क पहनें।
 

  • घर में एचईपीए फिल्टर का इस्तेमाल करें, गीले पोछे से सफाई करें और अगरबत्ती एवं मोमबत्ती जलाने से बचें। सांस और दिल के मरीज समय से दवाएं लें और जरूरी टीके लगवाएं। साथ ही, पौष्टिक आहार खाएं और लक्षण बढ़ने पर डॉक्टर से संपर्क करें।




--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed