{"_id":"67d568e177ff37a87f0f0316","slug":"wall-art-design-ideas-at-home-decor-tips-under-budget-in-hindi-2025-03-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Home Decor: घर को सजाने का सस्ता और सुंदर तरीका, दीवारों पर सजाएं इस तरह के वॉल आर्ट","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
Home Decor: घर को सजाने का सस्ता और सुंदर तरीका, दीवारों पर सजाएं इस तरह के वॉल आर्ट
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Sat, 15 Mar 2025 05:18 PM IST
सार
घर की खाली दीवारें उबाऊ-सी लगती हैं, जिन पर किसी का कोई खास ध्यान नहीं जाता। लेकिन अगर इन्हें सुंदर वॉल आर्ट डिजाइन से सजा दिया जाए तो ये आकर्षण का केंद्र बन जाती हैं।
विज्ञापन
1 of 5
वॉल आर्ट
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अंजली कुमारी
Wall Art Design Ideas: जब आप दिन भर की थकान के बाद घर लौटती हैं तो दीवारों पर बिखरे नीले-पीले, हरे, गुलाबी रंग और उन पर बनीं कला-कृतियां मन को शांति देती हैं। हालांकि लंबे समय तक एक ही रंग की दीवारों को देखते-देखते मन ऊब जाता है और वह सुकून नहीं मिलता है, जो आप चाहती हैं। यह भी सच है कि दीवारों के रंगों को हर साल बदलना भी मुमकिन नहीं है। ऐसे में आप अपने घर की दीवारों पर कुछ आर्ट डिजाइन बनवाकर उनमें नई जान डाल सकती हैं।
स्टैंसिल आर्ट
दीवारों के रंगों को बिना बदले इसमें नया आकर्षण जोड़ने का सबसे बेहतरीन तरीका है, स्टैंसिल आर्ट बनवाना। प्रकृति से प्रेरित स्टैंसिल आर्ट आपकी दीवारों को खूबसूरत बना देगी। आप दीवारों पर पक्षी, जानवर, पेड़-पौधे आधारित पैटर्न बनवा सकती हैं। इस प्रकार आप नेचर थीम से घर में शांति का वातावरण विकसित कर सकती हैं। फूल-पत्तों के रंग घर की नकारात्मकता दूर करते हैं और आपके मन को शांति पहुंचाते हैं।
2 of 5
स्प्रिट्चुअल पेंटिंग
- फोटो : Instagram
स्पिरिचुअल पेंटिंग
घर में शांति का वातावरण बनाए रखने में दीवारों पर बनी आध्यात्मिक पेंटिंग आपकी मदद करेंगी। अगर आप अध्यात्म के प्रति झुकाव रखती हैं तो पुरानी और बोरिंग दीवारों पर अध्यात्म से जुड़ी चित्रकारी करवाएं। यदि आपके लिए चित्रकारी करवाना भी मुमकिन नहीं है तो बड़े आकार की पेंटिंग या पोस्टर लगा सकती हैं। यह पेंटिंग और पोस्टर बाजार में सस्ते दामों पर उपलब्ध हैं।
आदिवासी कला
यदि आपको ऐतिहासिक कला-कृतियां पसंद हैं तो आप अपने कमरे या हॉल की दीवारों पर आदिवासी आर्ट डिजाइन बनवाने पर विचार कर सकती हैं। अफ्रीकी आदिवासी कला से लेकर वारली कला आपकी दीवारों को एक आकर्षक, ऐतिहासिक और नया रूप देगी। इस प्रकार आपको अपने कमरे में बैठने पर बोरियत महसूस नहीं होगी।
3 of 5
मंडाला वाॅलआर्ट
- फोटो : Instagram
मंडला आकृतियां
मंडला आकृतियां बेहद पुरानी और फेमस आर्ट फॉर्म है। यह आर्ट फॉर्म बौद्ध और हिंदू धर्म से जुड़ी है, जो कि बेहद खूबसूरत है। आप इसे अपने बेड रूम की दीवारों या किसी कॉर्नर पर हाफ सर्किल में बनवा सकती हैं। इस तरह की आकृतियां हॉल की दीवारों के लुक को आकर्षक बना सकती हैं। इनमें कई रंगों का उपयोग किया जाता है, जिससे आपका मन शांत और प्रसन्न रहता है।
नकली ईंट आर्ट
आजकल लोग प्राचीन समय से खुद को जोड़ते हुए आधुनिक चीजों को नए आर्ट के तौर पर अपना रहे हैं। पहले के समय में धन की कमी के कारण ज्यादातर घर ईंट के ही बने होते थे, जिन पर पेंट नहीं किया जाता था। मगर आजकल लोग अपनी दीवारों पर नकली ईंट आर्ट करवा रहे हैं। आप भी घर की दीवारों के एक या दो हिस्सों में नकली ईंट आर्ट करवा सकती हैं। यह आर्ट आपकी बोरिंग दीवारों में नई जान डाल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बोहो पेटिंग
- फोटो : Instagram
बोहो शैली
यह एक स्वतंत्र और रचनात्मक सजावट का तरीका है, जो रंगों, पैटर्न और विभिन्न सांस्कृतिक तत्वों का मिश्रण है। दीवारों को बोहो शैली में सजाने के लिए आप रंग-बिरंगे कालीन, हैंडमेड ड्रीमकैचर्स, वुडन आर्टवर्क और एथनिक टेपेस्ट्री का उपयोग कर सकती हैं। यह शैली आरामदायक, व्यक्तिगत और विशिष्ट है, जो घर में एक जीवंत और आकर्षक वातावरण उत्पन्न करती है।
विज्ञापन
5 of 5
बच्चों का कमरा
- फोटो : Adobe stock
बच्चों का कमरा
एनिमल थीम या वर्ल्ड मैप सहित फल, सब्जियों की आकृति के साथ उन पर लिखे नाम के वॉल आर्ट और पेंटिंग बच्चों को जल्दी सीखने में मदद करती हैं। इस प्रकार बच्चे जब विजुअली किसी चीज को देखते हैं तो उनकी ऑब्जर्वेशन पावर बढ़ती है और वे जल्दी सीखते हैं। इसलिए आप बच्चों की उम्र और जरूरत के अनुसार सही वॉल आर्ट थीम का चयन करें।
Home Decor: इन सुंदर वॉल आर्ट से सजाएं घर की दीवारें,
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।