फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Holi Colors: टाइल्स पर चढ़ गया है होली का पक्का रंग तो चुटकियों में ऐसे करें साफ

Fri, 14 Mar 2025 10:52 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Fri, 14 Mar 2025 10:52 AM IST
सार

इन आसान तरीकों को अपनाकर आप टाइल्स को बिना ज्यादा मेहनत के चमकदार बना सकते हैं और होली के रंगों के दाग से छुटकारा पा सकते हैं!

विज्ञापन
Holi 2025 Tips and Tricks Remove Holi Colors from Tiles Instantly with These Easy Tips in Hindi
टाइल्स पर चढ़ गया है होली का पक्का रंग तो चुटकियों में ऐसे करें साफ - फोटो : Adobe stock
Holi 2025: होली खेलना तो हर किसी को पसंद आता है, लेकिन दिक्कत होली खेलने के बाद सामने आती है। दरअसल, होली के रंगों की मस्ती के बाद टाइल्स पर लगे जिद्दी रंगों को हटाना एक चुनौती बन जाता है। खासतौर पर गीले रंग सूखने के बाद टाइल्स पर दाग छोड़ देते हैं। लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है, कुछ आसान घरेलू उपायों से इन दागों को चुटकियों में साफ किया जा सकता है। यहां हम आपको कुछ ऐसे ही नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं।
Holi 2025 Tips and Tricks Remove Holi Colors from Tiles Instantly with These Easy Tips in Hindi
बेकिंग सोडा और सिरका का इस्तेमाल करें - फोटो : Adobe stock

बेकिंग सोडा और सिरका का इस्तेमाल करें

टाइल्स पर लगे दागों को छुड़ाने का ये सबसे आसान तरीका है। इसके इस्तेमाल के लिए बेकिंग सोडा और सफेद सिरका मिलाकर एक पेस्ट बनाएं। इसे दाग वाले हिस्से पर लगाएं और कुछ मिनट के लिए छोड़ दें। फिर ब्रश या स्क्रबर की मदद से हल्के हाथों से रगड़ें और साफ पानी से धो लें। इससे टाइल्स पर जमा पक्के रंग आसानी से निकल जाएंगे।  

Holi 2025 Tips and Tricks Remove Holi Colors from Tiles Instantly with These Easy Tips in Hindi
नींबू और नमक से करें सफाई - फोटो : Freepik

नींबू और नमक से करें सफाई

नींबू का रस प्राकृतिक ब्लीचिंग एजेंट की तरह काम करता है। टाइल्स के दाग पर नींबू का रस लगाएं और उस पर थोड़ा नमक छिड़क दें। 10-15 मिनट के लिए छोड़ने के बाद स्क्रबर से हल्के हाथों से साफ करें और पानी से धो लें।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Holi 2025 Tips and Tricks Remove Holi Colors from Tiles Instantly with These Easy Tips in Hindi
डिटर्जेंट और गरम पानी से करें सफाई - फोटो : Adobe Stock
डिटर्जेंट और गरम पानी से करें सफाई

अगर रंग ज्यादा गहरे नहीं हैं, तो गरम पानी में थोड़ा डिटर्जेंट मिलाकर कपड़े या स्क्रबर से टाइल्स को साफ करें। इससे हल्के दाग तुरंत छूट जाएंगे। यदि गरम पानी का इस्तेमाल करेंगे तो ये दाग तुरंत छूट जाएंगे। 

 

विज्ञापन
Holi 2025 Tips and Tricks Remove Holi Colors from Tiles Instantly with These Easy Tips in Hindi
तेल या पेट्रोल से हटाएं मजबूत दाग - फोटो : Adobe stock

 तेल या पेट्रोल से हटाएं मजबूत दाग

अगर टाइल्स पर गहरा और पक्का रंग चढ़ गया है, तो कॉटन पर थोड़ा सा नारियल तेल, पेट्रोल या नेल पॉलिश रिमूवर लगाकर दाग को रगड़ें। इससे रंग आसानी से निकल जाएगा। इसका इस्तेमाल हाथों में दस्ताने पहनकर ही करें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed