फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vasant Panchami 2020: अध्यात्म की राह भी दिखाता है वसंत

Fri, 24 Jan 2020 12:42 PM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Fri, 24 Jan 2020 12:42 PM IST
विज्ञापन
Vasant Panchami 2020 spiritual meaning of spring season basant panchami
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

वसंत पर्व जहां एक ओर आशा, उत्साह एवं उमंग से परिपूर्ण जीवन की ओर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है, वहीं दूसरी ओर शिक्षा और बुद्धि के समुचित नियोजन का आशावादी वातावरण भी बनाता है। ऋतुराज वसंत के आते ही प्रकृति का रूप निखर उठता है। पतझड़ की विदाई शुरू होती है और धरती पर शस्य श्यामला होने लगती है। कुछ ही दिनों में माहौल बदल-सा जाता है और धरती हरे-भरे पेड़-पौधों, उन पर छाई नई-नई कोपलों और फूलों से मनोरम हो उठती है।

Vasant Panchami 2020 spiritual meaning of spring season basant panchami
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

सरसों के फूलों की वसंती चादर ओढ़कर नैसर्गिक शृंगार से सज-धज जाती है। बयार में यह रूप नवगति, नवलय, तालछंद नव से समन्वित हो जाता है। मनुष्य ही नहीं कुदरत का कोना-कोना पुलकित हो उठता है। यह आनंद वसंत के रूप में प्रकट होता है। काव्य-ग्रंथों और शास्त्रों, पुराणों में वसंत का सजीव वर्णन मिलता है। कवियों ने लौकिक और आध्यात्मिक चित्त से ऋतुराज के लिए समृद्ध मन से गीत गाए हैं।

Vasant Panchami 2020 spiritual meaning of spring season basant panchami
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

भविष्य पुराण के अनुसार, वसंत माघ की शुक्ल त्रयोदशी में उल्लास के देवता काम और सौंदर्य की देवी रति की मूर्ति बनाकर सामूहिक रूप से पूजन किया जाता है। इन मूर्तियों को सिंदूर से सजाया जाता है। इस पुराण में वसंत का चैत्रोत्सव के रूप में वर्णन किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vasant Panchami 2020 spiritual meaning of spring season basant panchami
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

संस्कृत ग्रंथों में वसंत पर्व के समय मदन उत्सव एवं सुवसंतक नामक दो खास उत्सवों का वर्णन मिलता है। उदकश्वेडिका, सहकार मनिका, पुष्पवायिका, अम्सूरष-वादिका, नवपत्रिका आदि उत्सव भी इन दिनों मनाए जाने के उल्लेख हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, वसंत प्रकृति और मानव के संवेदनशील संबंधों का साकार रूप है। साहित्य की हर विधा में वसंत का वर्णन मिलता है। अश्वघोष, कालिदास, माघ और भारवि जैसे प्रख्यात संस्कृत कवियों का शृंगार है वसंत।

विज्ञापन
Vasant Panchami 2020 spiritual meaning of spring season basant panchami
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

वसंत को कवि ने सहजता से स्वीकार किया और अभिव्यक्ति दी है। इसे पुष्प समय, पुष्पमास, ऋतुराज, पिकानंद, कामसखा, फलु, मधुमाधव के नामों से भी चित्रित किया है। वसंत की इसी अपूर्व महत्ता के कारण गीतकारों ने ऋतुओं में श्रेष्ठ वसंत को माना है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed