फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Subhash Chandra Bose Jayanti: नेताजी सुभाषचंद्र बोस के अनमोल विचार बदल देंगे जीवन

Thu, 23 Jan 2020 12:39 PM IST
सारंग उपाध्याय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: सारंग उपाध्याय Updated Thu, 23 Jan 2020 12:39 PM IST
विज्ञापन
Netaji Subhash Chandra Bose birthday 2020 quotes of netaji subhas chandra bose
subhash chandra bose
आज 23 जनवरी देश के महान क्रांतिकारी सपूत नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्मदिन है। अपनी हिम्मत, साहस और दूरदृष्टि के चलते नेताजी ने राष्ट्र की स्वतंत्रता के लिए युवाओं को न केवल प्रेरित किया बल्कि सशस्त्र क्रांति के जरिए ब्रिटिश हुकूमत को सीधे चुनौती देने की रणनीति भी बनाई। उनकी आजाद हिंद फौज की शक्ति की गूंज आज भी भारत के स्वतंत्रता इतिहास की बड़ी पूंजी मानी जाती है।

नेताजी का जन्म 23 जनवरी 1897 को उड़ीसा के कटक में हुआ था। वकील पिता जानकीनाथ बोस और मां प्रभावती के बेटे सुभाष चंद्र बोस बचपन से पढ़ाई में अच्छे थे। कटक से प्राथमिक शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने आगे की पढ़ाई कलकत्ता यूनिवर्सिटी से की और विश्वविद्यालय में दूसरा स्थान हासिल किया। उनके पिता आईसएएस बनाना चाहते थे पर बोस को अंग्रेजों की गुलामी में काम करना नामंजूर था। उनका मन देशभक्ति में रमा हुआ था। साल 1921 में बोस पहली बार महात्मा गांधी से मिले और नेताजी ने ही सबसे पहले गांधी जी को राष्ट्रपिता कहकर पुकारा था। उनके महान विचार हमेशा ही युवाओं को प्रेरित करते थे। आइए जानते हैं सुभाष चंद्र बोस के क्रांतिकारी विचार...
Netaji Subhash Chandra Bose birthday 2020 quotes of netaji subhas chandra bose
सुभाष चंद्र बोस के क्रांतिकारी विचार - फोटो : अमर उजाला
"जीवन में अगर संघर्ष न रहे,
किसी भी भय का सामना न करना पड़े,
तब तक जीवन का आधा स्वाद ही समाप्त हो जाता है।"
Netaji Subhash Chandra Bose birthday 2020 quotes of netaji subhas chandra bose
सुभाष चंद्र बोस के क्रांतिकारी विचार - फोटो : अमर उजाला
"अपनी ताकत पर भरोसा करो, उधार की ताकत तुम्हारे लिए घातक है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
Netaji Subhash Chandra Bose birthday 2020 quotes of netaji subhas chandra bose
सुभाष चंद्र बोस के क्रांतिकारी विचार - फोटो : अमर उजाला
“याद रखिये सबसे बड़ा अपराध अन्याय सहना और गलत के साथ समझौता करना है।"
विज्ञापन
Netaji Subhash Chandra Bose birthday 2020 quotes of netaji subhas chandra bose
सुभाष चंद्र बोस के क्रांतिकारी विचार - फोटो : अमर उजाला
“सफलता, हमेशा असफलता के स्तम्भ पर खड़ी होती हैं।”
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed