फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सर्दियों में इस तरह से करें इन मसालों को अपने रोज के खाने में शामिल, बढ़ जाएगी रोग- प्रतिरोधक क्षमता

Sun, 29 Nov 2020 06:08 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Sun, 29 Nov 2020 06:08 PM IST
विज्ञापन
use this immunity booster spices in your daily food in winter season in hindi
रोग- प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए इन मसालों को अपने रोज के खाने में शामिल करें - फोटो : Social Media

सर्दियों को सेहत का मौसम कहा जाता है। इस मौसम में अधिकांश लोगों का पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है। गर्मियों के मौसम में भारतीय मसाले कई लोगों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। गर्म तासीर वालों को कई बार मसालों की गर्मी नहीं सहन हो पाती है और वे बीमार पड़ जाते हैं लेकिन सर्दियों में ऐसा कुछ नहीं होता है। यदि इन दिनों थोड़ी- थोड़ी मात्रा में आप मसालों का सेवन करना शुरू कर देंगे तो आपकी सेहत पर कोई दुषप्रभाव नहीं पड़ेगा बल्कि आपकी रोग-प्रतिरोधक क्षमता जरूर विकसित होगी। अपनी रोग- प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए इन मसालों को अपने रोज के खाने में शामिल करें। अगली स्लाइड्स के माध्यम से जानिए, रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले इन मसालों का किस तरह से करना है सेवन। 

 

 

use this immunity booster spices in your daily food in winter season in hindi
अदरक की चाय पीएं - फोटो : Pixabay

अदरक
अदरक जीवाणुनाशक गुणों से भरपूर होता है। सर्दियों में आराम से इसका प्रतिदिन सेवन किया जा सकता है। सुबह प्रतिदिन अदरक की चाय का सेवन करें। इससे जुकाम भी नहीं होगा और रोग प्रतिरोधक क्षमता तो बढ़ेगी ही। खांसी में अदरक को तवे पर भून कर शहद के साथ सेवन करें तो खांसी भी खत्म हो जाती है। इतना ही नहीं अदरक के रस में काला नमक और नींबू मिलाकर पीने से पेट साफ होता है। 

use this immunity booster spices in your daily food in winter season in hindi
लौंग का सेवन दाल में कर सकते हैं - फोटो : social media

लौंग
लौंग भी रोग- प्रतिरोधक क्षमता को विकसित करने का काम करता है। आयुर्वेद के अनुसार, लौंग का सेवन शरीर को स्वस्थ रखने के जरूरी होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते  हैं। लौंग का सेवन आप चाय में कर सकते हैं पर ध्यान रखें कि एक या दो से अधिक लौंग न डालें। इसके अलावा दाल या खिचड़ी में भी लौंग डालकर खाएं। शरीर को कोई नुकसान नहीं होगा। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
use this immunity booster spices in your daily food in winter season in hindi
अजवाइन के पराठे बनाकर खाएं
अजवाइन 
वैसे तो अजवाइन का सेवन आमतौर पर पेट खराब होने के दौरान किया जाता है लेकिन ये शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाता है और साथ ही खून भी बढ़ाता है। पेट खराब होने पर अजवाइन को काले नमक के साथ फंकी के रूप में लेने से आराम मिलता है। आप अजवाइन के पराठे बनाकर खाएं। ये स्वादिष्ठ भी लगते हैं और रोग-प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ाते हैं।
विज्ञापन
use this immunity booster spices in your daily food in winter season in hindi
सब्जियों में डालें काली मिर्च - फोटो : iStock

काली मिर्च 
काली मिर्च भी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का काम करती है। सर्दी-जुकाम में एक चम्मच शहद में काली मिर्च कूटकर मिलाकर खाने से तुरंत आराम मिल जाता है। काली मिर्च का इस्तेमाल तो आप आराम से सब्जियों में कर सकते हैं पर ध्यान रखिए कि यदि आप इसका उपयोग कर रहे हैं तो फिर लाल मिर्च या हरी मिर्च की मात्रा कम कर दें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed