{"_id":"6aa3a3f17fd497785f07f97d","slug":"world-patient-safety-day-2026-important-things-to-ask-while-going-to-hospital-2026-09-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विश्व रोगी सुरक्षा दिवस: अस्पताल में एडमिट होने से पहले जरूर पूछें ये अहम सवाल","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
विश्व रोगी सुरक्षा दिवस: अस्पताल में एडमिट होने से पहले जरूर पूछें ये अहम सवाल
Fri, 11 Sep 2026 12:42 PM IST
Shruti Gaur
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Fri, 11 Sep 2026 12:42 PM IST
सार
World Patient Safety Day 2026: अगर आप या आपके घर में कोई व्यक्ति इलाज के लिए अस्पताल जा रहा है तो उसे एडमिट कराते समय कुछ बातें पहले ही पूछ लें। इससे मरीज की सुरक्षा और बढ़ जाती है।
विज्ञापन
अस्पताल में एडमिट होने से पहले जरूर पूछें ये अहम सवाल
- फोटो : AI
World Patient Safety Day 2026: बीमारी या इमरजेंसी की स्थिति में परिवार अक्सर जल्दबाजी में अस्पताल पहुंचता है और डॉक्टर से इलाज शुरू कराने पर ध्यान देता है। ऐसे में कई जरूरी सवाल पूछना छूट सकता है।
अस्पताल में एडमिट होने से पहले जरूर पूछें ये अहम सवाल
- फोटो : AI
1. मरीज का नाम और पहचान सही है या नहीं
अस्पताल में भर्ती कराते समय सबसे पहले मरीज की पहचान से जुड़ी जानकारी जांच लें। नाम, उम्र, लिंग और अन्य जरूरी विवरण रिकॉर्ड में सही दर्ज हैं या नहीं, यह देखना महत्वपूर्ण है। खासकर ऐसे मामलों में जहां अस्पताल में एक जैसे नाम वाले कई मरीज हो सकते हैं।
2. डॉक्टर से बीमारी और इलाज की पूरी जानकारी लें
मरीज को कौन-सी बीमारी है, उसके लिए कौन-सा इलाज किया जाना है और उपचार का उद्देश्य क्या है, यह डॉक्टर से स्पष्ट रूप से पूछें। अगर कोई सर्जरी या दूसरी मेडिकल प्रक्रिया होनी है तो उसके बारे में भी जानकारी लें।

3. दवाओं और एलर्जी की जानकारी जरूर दें
मरीज पहले से कौन-सी दवाएं ले रहा है, इसकी जानकारी डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ को दें। अगर किसी दवा, भोजन या अन्य चीज से एलर्जी है तो उसे भी पहले ही बताएं। पुरानी बीमारी या पहले हुए किसी गंभीर रिएक्शन की जानकारी छिपानी नहीं चाहिए।
4. सर्जरी या प्रक्रिया से पहले जरूरी सवाल पूछें
अगर ऑपरेशन या कोई मेडिकल प्रक्रिया होने वाली है तो डॉक्टर से उसके फायदे, संभावित जोखिम, विकल्प और रिकवरी के बारे में जानकारी लें। मरीज या परिवार को यह समझ में आना चाहिए कि प्रक्रिया क्यों की जा रही है।

5. रिपोर्ट और टेस्ट की जानकारी जांचें
मरीज की जांच रिपोर्ट, स्कैन और अन्य मेडिकल रिकॉर्ड सही व्यक्ति के हैं या नहीं, इसकी पुष्टि कर लें। किसी टेस्ट या प्रक्रिया से पहले यह भी पूछ सकते हैं कि इसे करने की जरूरत क्यों है और रिपोर्ट का इलाज पर क्या असर पड़ेगा।
6. अस्पताल में संक्रमण से बचाव की व्यवस्था देखें
मरीज की सुरक्षा में संक्रमण से बचाव भी महत्वपूर्ण है। परिवार के लोग यह ध्यान रखें कि डॉक्टर, नर्स या अन्य स्वास्थ्यकर्मी मरीज को छूने से पहले और बाद में हाथों की स्वच्छता का ध्यान रखें। मरीज के आसपास अनावश्यक भीड़ से भी बचना चाहिए।
विज्ञापन
अस्पताल में एडमिट होने से पहले जरूर पूछें ये अहम सवाल
- फोटो : AI
कोई सवाल करते समय झिझके नहीं
अगर मरीज या उसके परिवार को किसी दवा, जांच, प्रक्रिया या डॉक्टर के निर्देश को लेकर कोई संदेह है तो तुरंत पूछें। डिस्चार्ज से पहले दवाओं की जानकारी, उन्हें लेने का तरीका और आगे की जांच या फॉलो-अप की जरूरत भी समझ लें। अगर कोई बात समझ नहीं आ रही है तो उसे दोबारा पूछ सकते हैं।
---------------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।