{"_id":"6023cc7f8ebc3ee9171aaddd","slug":"you-can-go-to-moonland-you-will-see-moon-like-land","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अगर मन में है चांद पर जमीन खरीदने की इच्छा, तो एक बार घूमने जा सकते हैं मूनलैंड","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
अगर मन में है चांद पर जमीन खरीदने की इच्छा, तो एक बार घूमने जा सकते हैं मूनलैंड
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 11 Feb 2021 08:21 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आज के मौजूदा समय में लोग धरती ही नहीं चांद पर भी जमीन खरीदने का प्लान बना रहे हैं। यही नहीं, कुछ अमीर लोगों ने तो चांद पर जमीन खरीद भी ली है। हालांकि, साल 1967 ई में एक कानून बनाया गया था, जिसके तरह चांद पर जमीन खरीदना और बेचना गैरकानूनी है। इस पर भारत समेत कुल 104 देशों ने सहमित जताई थी। हालांकि, फिर भी लोग चांद पर जमीन खरीदना चाहते हैं। वहीं, अगर आपके मन में भी इस तरह के ख्याल हैं, तो आपको एक बार तो मूनलैंड जरूर जाना चाहिए, क्योंकि यहां की सैर करना चांद पर जाने से कम नहीं माना जाता है। तो चलिए जानते हैं इस जगह के बारे में।
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
दरअसल, जिस मूनलैंड के बारे में हम आपको बता रहे हैं ये कहीं और नहीं बल्कि भारत में ही है। यहां हर साल काफी संख्या में लोग घूमने आते हैं, और यहां का नजारा देखकर वो हैरान रह जाते हैं। मूनलैंड कश्मीर में स्थित है, जो कि लेह से 127 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस जगह का नाम लामायुरू गांव है, और यहां काफी संख्या में लोग घूमने आते हैं। लेकिन यहां सिर्फ घूमने का ही मजा आप नहीं उठा सकते, बल्कि यहां की एक अलग खासियत है जो लोगों को यहां खींचती है।
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
यहां लोग मूनलैंड के दीदार करने के लिए आते हैं। वहीं, हिंदी में इसे चांद की जमीन कहा जाता है। लामायुरू गांव 3510 मीटर की ऊंचार पर स्थित है। आपने कई बार ये सुना होगा कि चांद की जमीन बिल्कुल अलग है। ठीक ऐसा ही यहां भी है, जिसकी वजह से इस जगह को मूनलैंड कहा जाता है। इस गांव में सैलनियों की संख्या हर साल ही बढ़ती है और वो भी सिर्फ इस मूनलैंड को देखने के लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pixabay
ऐसा कहा जाता है कि इस जगह पर पहले एक झील थी, लेकिन फिर बाद में ये सूख गई। लेकिन यहां कि खासियत ये है कि ये झील तो सूख गई, लेकिन यहां की मिट्टी जो कि पीली और सफेद रंग की दिखती है। साथ ही ये मिट्टी बिल्कुल चांद की जमीन की तरह दिखती है, जिसे देखने के लिए यहां लोग दूर-दराज से पहुंचते हैं। वैसे तो इस जगह को दिन में भी देखने का अलग मजा है, लेकिन इस जगह को देखने का रात में ज्यादा आनंद आप ले सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
वहीं, अगर आप यहां जाने का प्लान बना रहे हैं तो आप पूर्णिमा की रात को यहां जा सकते हैं, क्योंकि चांद की रोशनी पूर्णिमा की रात को इस धरती पर पड़ती है, जिसके कारण ये मिट्टी चांद जैसी चमकती है और देखने पर ये बिल्कलु चांद की जमीन की तरह दिखती है। इसके अलावा इस लामायुरू गांव में एक मठ भी है, जो आर्कषण का केंद्र है। इसे भी देखने यहां लोग पहुंचते हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।