फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वर्क फ्रॉम होम के साथ लेना है छुट्टियों का मजा, तो इन जगहों पर जा सकते हैं आप

Wed, 10 Feb 2021 08:31 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 10 Feb 2021 08:31 PM IST
विज्ञापन
Have fun with work from home so you can visit these places
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

जिन लोगों के लिए कभी घर से काम करना किसी सपने की तरह होता था, साल 2020 की शुरुआत के बाद से उनका ये सपना भी साकार हो गया। हालांकि, अब जो लोग घर पर काम कर रहे हैं, वो बाहर निकलना चाहते हैं और ऐसी जगह पर जाकर अपनी छुट्टियां बिताना चाहते हैं जहां वो हर चीज का आनंद ले सके। ऐसे में अगर आप भी वर्क फ्रॉम होम के साथ अपनी छुट्टियां कहीं मानने की सोच रहे हैं, तो हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं। जहां से आप अपने काम के साथ ही प्रकृति के खूबसूरत नजारे का आनंद भी उठा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं।

Have fun with work from home so you can visit these places
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay.com

गोवा

  • गोवा जाने का प्लान कौन नहीं बनाता। हालांकि, वो अलग बात है कि ज्यादातर लोगों के ये प्लान किसी न किसी वजह से टल जाते हैं। लेकिन अब आप यहां जा सकते हैं। गोवा में देश के कोने-कोने के अलावा विदेशों से भी भारी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। यहां आप बीच, बीच पर बैठकर मौज-मस्ती, रात को पार्टी की धूम आदि का लुफ्त उठा सकते हैं। वर्क फ्रॉम होम के साथ आप इस जगह पर छुट्टियां मना सकते हैं, और अपने मन को भी हल्का कर सकते हैं।
Have fun with work from home so you can visit these places
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

मनाली

  • अगर आप वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं, तो आपके पास मौका है कि आप घूमने के लिए मनाली जा सकते हैं। यहां हर साल लाखों की संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं और भारी बर्फबारी से लेकर यहां के मौसम का आनंद लेते हैं। ये पर्यटकों की सबसे पसंदीदा जगहों में से एक है। ये पिकनिक के लिए भी काफी अच्छी जगह है। अगर आप दिल्ली से जा रहे हैं, तो यहां से आपको रात की सीधी बस मिल सकती है, जो आपको सीधा सुबह मनाली उतारती है। इसके बाद आप यहां मजे कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Have fun with work from home so you can visit these places
अचलगढ़ किला, माउंट आबू - फोटो : Facebook/Fort In Rajasthan

माउंट आबू

  • माउंट आबू राजस्थान के सिरोही जिले में स्थित है और ये बहुत ही प्रसिद्ध हिल स्टेशन में से एक है। ये अपनी सुंदरता, पाहड़ियों, निर्मल झीलों, वास्तुशिल्पीय, मंदिरों आदि के लिए जाना जाता है। हर साल यहां काफी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। यहां प्रकृति का नजारा साफ देखने को मिलता है। साथ ही यहां पर सूर्यास्त का नजारा भी देखने को मिलता है। ऐसे में अगर आप घर से काम कर रहे हैं, तो आप यहां जाकर घूमने का आनंद ले सकते हैं।
विज्ञापन
Have fun with work from home so you can visit these places
rishikesh - फोटो : iStock

ऋषिकेश

  • आप घर से काम कर रहे हैं, और अब कहीं घूमना चाहते हैं ताकि अपनी सारी थकान मिटा सके, तो आपके लिए ऋषिकेश से अच्छी जगह शायद ही कोई और हो। यहां आप राफ्टिंग कर सकते हैं, नदी का आनंद ले सकते हैं और प्रकृति के अद्भुत नजारे भी देख सकते हैं। यही नहीं, आप यहां हिमालय की सुंदरता का नजारा भी देख सकते हैं। यहां आप बंजी जंपिंग का आनंद भी ले सकते हैं। साथ ही यहां कई देवी-देवाताओं के मंदिर भी हैं। ऐसे में आप यहां जाकर प्रकृति के कई सुंदर नजारों का आनंद ले सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed