फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Year Ender 2025: फ्लाइट भूल जाइए, इन पांच सड़क यात्राओं ने लौटाया सफर में रोमांच

Tue, 09 Dec 2025 11:51 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 09 Dec 2025 11:51 AM IST
सार

Most Popular Road Trips: साल 2025 में रोड ट्रिप का क्रेज बरकरार रहा। लोग सड़क मार्ग के जरिए यात्राओं पर निकले। कुछ रोड रूट्स यात्रियों के सबसे पसंदीदा रहे, जहां लोगों ने खुले आसमान और खुली सड़क पर रफ्तार बढ़ाई।

विज्ञापन
Year Ender 2025 Top 5 Most Popular Road Trips for Indians in 2025
Road Trip - फोटो : Freepik

Most Popular Road Trips: भारत में यात्रा प्रेमी हैं तो वहीं सफर के लिए कई मजेदार विकल्प भी हैं। यहां की सड़के खूबसूरत गंतव्य की ओर ले जाती हैं, लेकिन इन गंतव्यों तक पहुंचने वाला मार्ग भी अपने आप में बेहद खूबसूरत होता है। ऐसे में लोग रोड ट्रिप पर जाना पसंद करते हैं। ट्रेन या फ्लाइट की बजाए, अपने वाहन से खुली हवा, रास्तों की मिट्टी, पहाडडों की ठंडी हवा और समंदर की खामोशी का मजा लेते हुए सड़क यात्रा रोमांटिक और एडवेंचर्स होती है। 



रोड ट्रिप में स्वतंत्रता का आनंद उठाया जा सकता है। इस तरह की यात्राएं वक्त से नहीं बंधी होती, बल्कि समय रफ्तार से तय होता है। शहर की ईंट-सीमेंट से दूर पहाड़, समुद्र और जंगल के करीब महसूस किया जा सकता है। इस तरह की यात्राएं सिर्फ मंजिल तक पहुंचने का तरीका नहीं, बल्कि इस अहसास को जिने के लिए प्रेरित करती हैं। 

साल 2025 में भी लोगों में रोड ट्रिप का क्रेज देखने को मिला। इस साल भी बड़ी संख्या में लोग रोड ट्रिप पर निकले। हालांकि कुछ रोड रूट्स सबसे ज्यादा लोकप्रिय हुए, जहां लोगों ने अपनी गाड़ी की रफ्तार के बीच शानदार दृश्यों का लुत्फ उठाया। इस साल 5 रूट्स ने बिहार से कश्मीर, महाराष्ट्र से गोवा, हरियाणा से राजस्थान तक हर सड़क प्रेमी को खींचा।
 

Year Ender 2025 Top 5 Most Popular Road Trips for Indians in 2025
लेह रोड ट्रिप - फोटो : AdobeStock

2025 की 5 सबसे लोकप्रिय सड़क यात्राएं

मनाली से लेह 

साल 2025 में भी यह भारत का सबसे रोमांचक और चुनौतीपूर्ण हाईवे रहा। इस साल भी बड़ी संख्या में लोगो ने मनाली-लेह रोड ट्रिप का अनुभव प्राप्त किया। हिमालय की बर्फ, नॉंक की ठंडी हवा, ऊंचे दर्रे, रोहतांग और बारालचा ला का सड़क सफर सिर्फ यातायात नहीं, अनुभव प्राप्त करने का मौका रहा। अगर आप भी इस रोड रूट ट्रिप पर जाना चाहते हैं तो जून से सितंबर का महीना बेहतर वक्त होता है, क्योंकि इस सर्द जगह पर गर्म मौसम में दबंग ड्राइव सुरक्षित रहती है।

Year Ender 2025 Top 5 Most Popular Road Trips for Indians in 2025
मुंबई से लोनावला - फोटो : Adobe

मुंबई से लोनावला

मुंबई से लोनावला की दूरी लगभग 83 किमी है। मार्ग में आने वाला खंडाला घाट, भूशी डैम और हरी-भरी वादियां इस रोड ट्रिप का मुख्य आकर्षण है। एक दिन की शाॅर्ट ट्रिप के लिए यह बेस्ट विकल्प रहा। लोगों ने इस रूट पर खंडाला और लोनावला की खूबसूरती का भरपूर आनंद उठाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Year Ender 2025 Top 5 Most Popular Road Trips for Indians in 2025
बेंगलुरु से कुर्ग - फोटो : Instagram

बेंगलुरु से कुर्ग

शहरी भाग-दौड़ से निकल कर, पश्चिम घाट की हरियाली, कॉफी बगान, ठंडी हवाएं का सफर तय करने के लिए लोग बेंगलुरू से कुर्ग की रोड ट्रिप पर निकले। यह सफर शांति, ताजगी और प्रकृति के करीब ले जाने वाला है। बेंगलुरू से कुर्ग लगभग 250 किमी की रोड ट्रिप है। यह मार्ग भले ही लंबा हो लेकिन रास्ते में आने वाले अद्भुत नजारे इस यात्रा को बहुत छोटा बना देंगे।यह

विज्ञापन
Year Ender 2025 Top 5 Most Popular Road Trips for Indians in 2025
दिल्ली-आगरा-जयपुर - फोटो : amar ujala File

दिल्ली-आगरा-जयपुर

इस साल दिल्ली से आगरा और जयपुर की रोड ट्रिप पर रफ्तार देखने को मिली। इतिहास, संस्कृति और आधुनिक एक्सप्रेस-वे का संगम यहां दिखा, जब दिल्ली से आगरा का ताजमहल, जयपुर के महल और किलों का सफर तय किया गया। यह रोड ट्रिप पांच से सात दिनों में भारत की विविधता दिखाता है। यहां की फ्लैट रोड पर स्मूद ड्राइविंग, हर मोड़ पर ऐतिहासिक विरासत देखने को मिलती है। पहली बार यात्रा कर रहे लोगों के लिए परफेक्ट है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed