दुनियाभर के अमीर से अमीर लोगों के बारे में आपने सुना होगा। लखपति से लेकर करोड़पति लोगों को आपने देखा भी होगा। लेकिन क्या आप ऐसी कल्पना कर सकते हैं कि पूरा का पूरा गांव ही करोड़ों का मालिक हो, गांव के हर व्यक्ति के खाते में करोड़ों रुपये जमा हो? जी हां, बहुत दूर जाने की या सोचने की जरूरत नहीं है। यह गांव हमारे पड़ोस में ही है! आइए जानते हैं इस गांव की रईसी के बारे में:
2 of 9
Huaxi village
- फोटो : Social Media
गांव कहते ही हमारे मन में एक तस्वीर उभरती है, जिसमें कच्ची सड़कें, बिजली-पानी की पर्याप्त सुविधा नहीं, झोपड़ी वगैरह यानी कि कम संसाधनों से गुजर-बसर होती जिंदगी दिखती है। इस गांव के बारे में ऐसा नहीं है। यहां के लोग काफी शान-ओ-शौकत से अपनी जिंदगी गुजारते हैं। इस गांव के हर शख्स के खाते में औसतन 1.50 करोड़ रुपये से भी ज्यादा राशि है।
3 of 9
Huaxi village
- फोटो : Social Media
आज हम आपको ऐसे ही एक गांव के बारे में बताएंगे, जहां आपको रईसी के कई आयाम दिखेंगे। इस गांव में शहरों जैसी सारी सुविधाएं मौजूद हैं। यह गांव हमारे पड़ोसी देश चीन के जियांगसू प्रांत में है। यूं तो इसका नाम वाक्शी(Huaxi) है, दुनियाभर में इसे सुपर विलेज के नाम से जाना जाता है।
गांव में मिलने वाली यही सुविधाएं इसे शहरों से अलग बनाती हैं। इस गांव की आबादी करीब दो हजार लोगों की है। गांव के बीचों-बीच एक 72 मंजिला इमारत है जो लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र है।
5 of 9
चमचमाती कार (सांकेतिक तस्वीर)
इसके अलावा हर परिवार को गांव में बसने पर अथॉरिटी की तरफ से कार और विला दिया गया है, लेकिन यदि आप गांव छोड़ते हैं तो ये सभी चीजें आपको वापस करनी होंगी। इतना ही नहीं यहां के हर नागरिक के पास आलीशान घर और चमचमाती गाड़ियां हैं। इस गांव को करोड़ों डॉलर की कंपनियों का गढ़ माना जाता है जिसमें स्टील और शिपिंग जैसी मुख्य कंपनियां शामिल हैं।