फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Largest Igloo Cafe: दुनिया का सबसे बड़ा इग्लू रेस्टोरेंट भारत में, इस वैलेंटाइन डे पर जा सकते हैं पार्टनर संग

Fri, 09 Feb 2024 10:45 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 09 Feb 2024 10:45 AM IST
विज्ञापन
World Largest Igloo Cafe in Gulmarg Kashmir Couple Should Visit on Valentine Day 2024
इग्लू रेस्टोरेंट - फोटो : facebook

वैलेंटाइन वीक चल रहा है। वहीं शादी सीजन होने के कारण हाल ही में कई शादियां हुई हैं। ऐसे में कपल्स को हनीमून पर जाना हो या वैलेंटाइन डे मनाने का प्लान हो, वह अपने पार्टनर के साथ खूबसूरत जगहों पर जाना चाहते हैं। हाल ही में एक्ट्रेस मौनी राॅय अपने पति संग हनीमून पर कश्मीर गईं। आप भी अपने पार्टनर के साथ घूमने का प्लान बना रहे हैं तो कश्मीर जा सकते हैं। कश्मीर को धरती का स्वर्ग कहा जाता है। यहां पार्टनर संग घूमने के लिए बहुत खूबसूरत जगहें हैं। कश्मीर की प्राकृतिक सुंदरता आपका मन मोह लेगी। कश्मीर को बेस्ट हनीमून डेस्टीनेशन माना जाता है। लेकिन इस बार कश्मीर जाएं तो गुलमर्ग जरूर जाएं। यहां आपको दुनिया का सबसे बड़ा इग्लू रेस्टोरेंट देखने को मिलेगा। आप पार्टनर के अलावा परिवार और बच्चों संग भी बर्फीले रेस्टोरेंट का लुत्फ ले सकते हैं। चलिए जानते हैं दुनिया के सबसे बड़े इग्लू रेस्टोरेंट के बारे में। 

World Largest Igloo Cafe in Gulmarg Kashmir Couple Should Visit on Valentine Day 2024
इग्लू रेस्टोरेंट - फोटो : facebook

गुलमर्ग में है दुनिया का सबसे बड़ा इग्लू रेस्तरां

कश्मीर के गुलमर्ग में दुनियाभर में प्रसिद्ध स्की रिसोर्ट बना है। इस रिसाॅर्ट की सुंदरता को देखने दूर दूर से लोग आते हैं। लेकिन यहां आने वालों को स्की रिसोर्ट के साथ ही अब एक और आकर्षक जगह मिल सकेगी। गुलमर्ग के एक स्थानीय व्यवसायी ने पर्यटकों को रोमांचक और खूबसूरत यादें देने के लिए इग्लू रेस्टोरेंट बनाया है। यह रेस्टोरेंट गुलमर्ग में 37.5 फीट ऊंचा और 44.5 फीट व्यास का है। इसे दुनिया का सबसे बड़ा इग्लू रेस्टोरेंट बताया जा रहा है।

World Largest Igloo Cafe in Gulmarg Kashmir Couple Should Visit on Valentine Day 2024
इग्लू रेस्टोरेंट - फोटो : facebook

64 दिन में इग्लू बन कर हुआ तैैयार 

इग्लू रेस्टोरेंट को दिन रात की कड़ी मेहनत से 64 दिनों में तैयार किया गया है। इस रेस्टोरेंट को बनाने में 1700 लोगों को लगाया गया था। इसे बनाने का श्रेय स्नो आर्टिस्ट वसीम शाह को जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
World Largest Igloo Cafe in Gulmarg Kashmir Couple Should Visit on Valentine Day 2024
इग्लू रेस्टोरेंट - फोटो : facebook

स्विट्जरलैंड के इग्लू से भी बड़ा है भारत का इग्लू

वसीम शाह ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में इग्लू रेस्टोरेंट का रिकॉर्ड दर्ज कराने के लिए आवेदन भी किया है। उनका मानना है कि इसके पहले साल 2016 में स्विट्जरलैंड में सबसे बड़ा इग्लू बनाया गया था। उसकी ऊंचाई 33.8 फीट और व्यास 42.4 फीट था। लेकिन गुलमर्ग स्थित इग्लू की ऊंचाई और व्यास दोनों अधिक है।

विज्ञापन
World Largest Igloo Cafe in Gulmarg Kashmir Couple Should Visit on Valentine Day 2024
इग्लू रेस्टोरेंट - फोटो : facebook

हनीमून के लिए बेस्ट है यह जगह

गुलमर्ग के इग्लू रेस्टोरेंट में 40 लोगों के एक साथ बैठकर खाना खाने की व्यवस्था है। इस रेस्टोरेंट की खासियत की बात करें तो, हनीमून कपल के लिए यह जगह आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। दरअसल, हर साल गुलमर्ग में कपल्स शादी के बाद हनीमून के लिए आते हैं। बर्फीले पहाड़ों और प्राकृतिक सुंदरता के बीच उन्हें घूमने के लिए काफी विकल्प मिल सकते हैं। जैसे यहां स्थित गुलमर्ग बायोस्फीयर रिजर्व, स्ट्रॉबेरी फील्ड और अब इस लिस्ट मे इग्लू रेस्टोरेंट भी शामिल हो गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed