Kashmir Travel Tips During Winter Season: साल के शुरुआती महीनों में कश्मीर बर्फ की सफेद चादर से ढक जाता है। कश्मीर को धरती का स्वर्ग कहा जाता है और सर्दियों में ये स्वर्ग दोगुना खूबसूरत बन जाता है। बर्फबारी के बीच कश्मीर की सुंदर वादियों का नजारा अद्भुत आनंद देता है। इस खूबसूरत नजारे को लगभग हर भारतीय देखना चाहता है लेकिन बर्फबारी और सुंदर वादियों को देखने के लिए अगर सर्दी के मौसम में कश्मीर जा रहे हैं तो कुछ बातों का विशेष ध्यान रखें ताकि स्नोफाॅल का आनंद उठा सकें और सफर के दौरान कोई दिक्कत भी न आए।
{"_id":"65c4b79c3b5d7db11904ed76","slug":"kashmir-travel-tips-during-winter-season-things-to-do-while-snow-fall-in-kashmir-2024-02-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kashmir Travel Tips: कश्मीर में बर्फबारी देखने जा रहे हैं तो रखें इन बातों का ध्यान","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
Kashmir Travel Tips: कश्मीर में बर्फबारी देखने जा रहे हैं तो रखें इन बातों का ध्यान
Thu, 08 Feb 2024 05:43 PM IST
शिवानी अवस्थी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Thu, 08 Feb 2024 05:43 PM IST
विज्ञापन
kashmir Tour package
- फोटो : wandoron
Snowfall in Gulmarg Kashmir
- फोटो : बासित जरगर
ज्यादा दिन के लिए जाएं
- कश्मीर घूमने के लिए जा रहे हैं तो दफ्तर से ज्यादा दिनों की छुट्टी लेकर जाएं। सर्दियों में कश्मीर को दो-तीन दिनों में नहीं घूमा जा सकता है।
- सर्दियों में कश्मीर में बहुत अधिक बर्फबारी होती है, जिसकी वजह से रास्ते ब्लॉक हो जाते हैं और कम दिनों में घूमना मुश्किल होता है।
- कई बार सर्दियों में बर्फबारी के कारण ट्रेन रद्द भी हो सकती है या गाड़ी कहीं फंस जाने से ट्रेन छूटने की भी संभावना रहती है। इसलिए भी अतिरिक्त दिन लेकर कश्मीर जाएं ताकि इस तरह की परेशानी से बच सकें।
श्रीनगर डल झील का नजारा
- फोटो : बासित जरगर
- कश्मीर में लाइव स्नोफॉल देखना चाहते हैं तो टिकट बुक करने से पहले कश्मीर में मौसम का हाल जान लेना चाहिए।
- बर्फबारी के दौरान कश्मीर की जमीन पर चलने में दिक्कत हो सकती है। आपको ऐसे जूतों की जरूरत होती है जो भीगे नहीं। बर्फबारी में चलने के लिए लंबे चमड़े वाले जूते पहनने चाहिए। इससे न तो जूते गीले होंगे और न चलने में फिसलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर में बर्फबारी में खेलते हुए सैलानी
- फोटो : बासित जरगर
जरूरी सामान
- कश्मीर जा रहे हैं तो छाता लेकर जाना न भूलें, क्योंकि बर्फबारी और बारिश की वजह से आपके कपड़े भीग सकते हैं।
- दस्ताने और अतिरिक्त मोजे जरूर साथ लेकर जाएं।
- कपड़े वाले जूते और हील्स न पहनकर न जाएं, ये असुविधाजनक हो सकते हैं।
विज्ञापन
ट्रैवल पैकिंग
- फोटो : Istock
- कश्मीर के लिए जरूरी सामान पैक करते समय अतिरिक्त कपड़े साथ ले जाएं।
- कश्मीर में हर सामान महंगा मिलता है, इसलिए कुछ भी खरीदने से बचें।
- अपने साथ दवाएं और पैकेज फूड जरूर साथ ले जाएं।