फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बुजुर्गों के लिए स्वर्ग से कम नहीं हैं ये जगहें, एक बार तो जरूर जाना चाहिए

Mon, 07 Dec 2020 04:27 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Mon, 07 Dec 2020 04:27 PM IST
विज्ञापन
why travelling gujarat is best for seniors in hindi
गुजरात वरिष्ठ नागरिकों की यात्रा के लिए श्रेष्ठ है - फोटो : Social media

गुजरात वरिष्ठ नागरिकों की यात्रा के लिए देश के श्रेष्ठ स्थानों में से एक है। उसके पीचे मुख्य कारण यह है कि हमारे देश के 12 ज्योतिर्लिंगों में से दो यहां पाए जाते हैं। शिव के द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से पहला ‘श्री सोमनाथ’और बारहवां ‘श्री नागेश्वर’दोनों के ही दर्शन गुजरात में हो जाते हैं। इसके साथ ही द्वारका के दर्शन को लेकर तो बुजुर्ग बहुत उत्साहित रहते हैं। जिन लोगों ने मथुरा- वृंदावन की यात्रा की होती है वे द्वारका भी जरूर जाते हैं। अगली स्लाइड्स में जानिए कि गुजरात में मौजूद इन मंदिरों और दर्शनीय स्थलों में ऐसा क्या है खास जो बुजुर्गों को करता है आकर्षित।

 

why travelling gujarat is best for seniors in hindi
सोमनाथ मंदिर - फोटो : Social media

श्री सोमनाथ मंदिर 

श्री सोमनाथ मंदिर की बनावट एक पारंपरिक हिंदू मंदिर की तरह है। मंदिर तीन मुख्य भागों में विभाजित है जिसमें  गर्भगृह, सभा मंडप और नृत्य मंडप शामिल है। ये मंंदिर 150 फुट ऊँचा है और इस पर 10 टन का कलश चढ़ा हुआ है। गर्भगृह में सोने का शिवलिंग है। मंदिर पर आक्रमणकारियों ने बार-बार आक्रमण किया लेकिन इसका पुनर्निर्माण होता रहा।  मंदिर के एक तरफ विशाल समुद्र तट है और दूसरी तरफ एक छोटा सा बाजार है।

why travelling gujarat is best for seniors in hindi
द्वारकाधीश मंदिर - फोटो : Facebook/Beauty Of India

द्वारका मंदिर

द्वारका भारत की सबसे प्राचीन नगरियों में से एक है। द्वारका मंदिर की बनावट पुराने और व्यवस्थित मंदिरों जैसी ही है। द्वारका के मंदिर में स्वयं द्वारकाधीश विराजमान हैं। श्री कृष्ण ने अपना बचपन और युवावस्था वृंदावन और मथुरा में बिताई है और शेष संपूर्ण जीवन उन्होंने द्वारका में बिताया है इसलिए लोग द्वारका की भूमि को स्पर्श करके ही स्वयं को धन्य मानने लगते हैं। यहां की ऊर्जा मनुष्य के मन को शांति पहुंचाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
why travelling gujarat is best for seniors in hindi
नागेश्वर मंदिर परिसर में भगवान शिव की विशालकाय प्रतिमा - फोटो : Facebook/Shree Dwarkadhish Temple

नागेश्वर मंदिर

नागेश्वर मंदिर के परिसर में भगवान शिव की विशालकाय प्रतिमा पद्मासन मुद्रा में विराजमान है जो 125 फुट ऊंची और 25 फुट चौड़ी है। मंदिर के तलघर में नागेश्वर ज्योतिर्लिंग हैं। इस पिंड को नागेश्वर महादेव भी कहा जाता है। यहां चारों ओर शिव मंत्रों का जप चलता ही रहता है जिससे कि यहां का वातावरण बहुत पवित्र रहता है जो कि मन की सारी अशांति और भय को दूर कर देता है। 
 

विज्ञापन
why travelling gujarat is best for seniors in hindi
गुजरात का सूर्यास्त जरूर देखना चाहिए - फोटो : Pixabay

गुजरात का सूर्यास्त

इन तीनों ही मंदिर से सूर्यास्त बहुत अच्छा दिखाई देता है। इसके पीछे वजह यह है कि गुजरात एक पश्चिमी राज्य है। दिनभर घूमने के बाद बुजुर्ग सांझ को मंदिरों के प्रांगण में बैठकर ही सूर्यास्त देखेंगे तो उनका मन खुश हो जाएगा। विशेषकर द्वारका के पीछे स्थित समुद्र तट से सूर्यास्त देखने का तो अनुभव अनुपम होता है इसलिए यहां पहुंचने पर सूर्यास्त तो जरूर देखना चाहिए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed