फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानिए किन 5 वजहों से विशलिस्ट में होना चाहिए मध्यप्रदेश की यात्रा

Mon, 07 Dec 2020 01:03 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Mon, 07 Dec 2020 01:03 PM IST
विज्ञापन
5 reasons to make madhya pradesh a part of your travel wishlist
मध्यप्रदेश के दर्शनीय स्थल - फोटो : pixa

यदि आप घूमने-फिरने के शौकीन हैं तो मध्यप्रदेश की यात्रा करना तो बनता है। भारत का दिल कहे जाने वाले मध्यप्रदेश में देखने और जानने के लिए बहुत कुछ है। इतिहास प्रेमियों का तो मध्यप्रदेश घूमकर दिल बाग-बाग हो जाएगा। मध्यप्रदेश घूमने का फायदा यह भी है कि यहां घूमना अन्य प्रदेशों में घूमने की तुलना में सस्ता है। यहां घूमने के लिए आपको बहुत अधिक बजट की आवश्यकता भी नहीं होगी। कोरोना के बाद यदि आप घूमने की योजना बना रहे हैं तो मध्यप्रदेश को आप आराम से अपनी विशलिस्ट में शामिल कर सकते हैं। अगली स्लाइड्स के माध्यम से जानिए मध्यप्रदेश के दर्शनीय स्थलों के बारे में। 

 

 

5 reasons to make madhya pradesh a part of your travel wishlist
सांची स्तूप में बुद्ध के अवशेष पाएं जाते हैं - फोटो : Pixabay

सांची स्तूप
सांची स्तूप का निर्माण सम्राट अशोक द्वारा तीसरी शताब्दी ईसापूर्व में करवाया गया था। आगे चलकर बौद्ध सम्राटों ने इसमें सजावटी दरवाजे बनवाये। कहा जाता है कि इसमें बुद्ध के अवशेष पाएं जाते हैं। यूनिस्को ने इसे विश्व विरासत स्थल का दर्जा दे रखा है। सांची के स्तूप का व्यास 36.5 मी. और ऊँचाई लगभग 21.64 मी. है |

5 reasons to make madhya pradesh a part of your travel wishlist
भीमबेटका - फोटो : Social media

भीमबेटका
इतिहास में रूचि रखने वालों को तो भीमबेटका जरूर जाना चाहिए क्योंकि यहां की गुफाएं पाषाण युग की शुरुआत को दर्शाती हैं।  भीमबेटका, यूनेस्को का विश्व धरोहर स्थल भी  है। यहां आज भी गुफाएं भीतर 30,000 वर्ष पुरानी पेंटिंग बनी हुई है। इन पेंटिंग्स में नृत्यकला, बैल आदि का विवरण है। भोपाल से मात्र 1 घंटे में भीमबेटका पहुंचा जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
5 reasons to make madhya pradesh a part of your travel wishlist
भारत में एकमात्र बचा हुआ हम्माम भोपाल में स्थित है - फोटो : राजभवन, मध्य प्रदेश

भोपाल का हम्माम 
यह बहुत अचंभित करने वाली बात है कि भारत में एकमात्र बचा हुआ हम्माम भोपाल शहर के कृष्णानगर में स्थित है। इस तीन सौ वर्ष पुराने  हम्माम को गोंड के युग में 1700 के दशक में बनाया गया था। बाद में यह इलाका नवाबों की तरफ से हज्जाम हम्मू खालिदा को उपहार में दिया गया था। हम्माम को तुर्की स्नान भी कहा जाता है। भारत में इसे बनवाने की शुरुआत इस्लाम के आने से हुई।

विज्ञापन
5 reasons to make madhya pradesh a part of your travel wishlist
चित्रकूट - फोटो : Social Media

चित्रकूट
यदि आप राम भक्त हैं और अपनी सनातन संस्कृति को करीब से महसूस करना चाहते हैं तो चित्रकूट आप ही का इंतजार कर रहा है। चित्रकुट का इतिहास में इसलिए बहुत महत्व है क्योंकि राम जी ने लक्ष्मण और सीता के साथ यहां अपना वनवास काल बिताया था। यहां देखने के लिए राम शैय्या, रामघाट,  हनुमानधरा और भी कई सारे पवित्र स्थान हैं। यहां की ऊर्जा बहुत सकारात्मक है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed