फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सालों पहले गुवाहटी को क्यों कहा जाता था प्राग्ज्योतिषपुर? जानिए भारत के प्रसिद्ध शहरों के रोचक प्राचीन नाम 

Wed, 13 Jan 2021 10:01 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Wed, 13 Jan 2021 10:01 AM IST
विज्ञापन
why guwahati was called pragjyotishpur  know about  ancient names of famous cities
पुरान शहरों के प्राचीन नाम - फोटो : Social media

भारत के इतिहास की जड़ें बहुत गहरी है। इतने सालों में इस देश में जाने कितने ही राज्य बने, कितने ही शासकों ने राज्य किया और समय के साथ प्रदेशों के नाम भी बदलते गए। घर में यदि किसी छोटे बच्चे का जन्म होता है तो उसका नाम रखने में भी घर वालों को न जाने कितने दिन बीत जाते हैं। नाम का अर्थ, शिशु के गुण आदि पर विचार किया जाता है तो यह तो तय बात है कि देश की इन पुरानी नगरियों के नाम भी यूं ही तो नहीं रख दिये गए होंगे। अगली स्लाइड्स से जानिए भारत के इन पुरान शहरों के प्राचीन नाम और उनसे जुड़ी कथाओं के बारे में।


 

why guwahati was called pragjyotishpur  know about  ancient names of famous cities
प्राग्ज्योतिषपुर - फोटो : social media

प्राग्ज्योतिषपुर
वर्तमान की गुवाहटी को प्राग्ज्योतिषपुर कहा जाता था।आदिकाव्य रामायण, महाभारत और पुराणों में इसका उल्लेख मिलता है। यह कामरूप की प्राचीन राजधानी थी। कालिकापुराण के अनुसार ब्रह्माजी ने यहां नक्षत्रों का निर्माण किया था इसलिए यह नगर प्राक् (प्राचीन या पूर्व) और ज्योतिष (नक्षत्र) कहलाया।

 

 

why guwahati was called pragjyotishpur  know about  ancient names of famous cities
भाग्यनगर - फोटो : Facebook/Shahab Alam

भाग्यनगर
आज का हैदराबाद किसी समय भाग्यनगर भी कहलाता था। कुतुबशाही शासक मुहम्मद कुली कुतुब शाह (1580-1612 ईस्वी) ने भाग्यमती नामक स्त्री के नाम पर भाग्यनगर की स्थापना की थी। उसने ही प्रसिद्ध चारमीनार का निर्माण करवाया था। अबुल फज़ल द्वारा रचित अकबरनामा में भी भाग्यनगर का ज़िक्र मिलता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
why guwahati was called pragjyotishpur  know about  ancient names of famous cities
अजयमेरु - फोटो : सोशल मीडिया

अजयमेरु
राजस्थान में स्थित अजमेर को ही अजयमेरु कहा जाता था। चौहान राजा सोमेश्वर के बिजहोली शिलालेख (विक्रम संवत 1226) पर अजयमेरु का नाम मिलता है। अधिकतर इतिहासकारों के मतानुसार चौहान राजा अजयदेव या अजयराज ने 1100 से 1125 ईस्वी में अजयमेरु की स्थापना की थी।

 

 

विज्ञापन
why guwahati was called pragjyotishpur  know about  ancient names of famous cities
पुरुषपुर - फोटो : social media
पुरुषपुर
पेशावर किसी समय पुरुषपुर कहलाता था. ईसा की दूसरी शताब्दी में कुषाण सम्राट कनिष्क ने पुरुषपुर बसाकर उसे अपनी राजधानी बनाया था। यह गांधार मूर्तिकला का प्रसिद्ध केंद्र था। इसका सामरिक महत्व भी अधिक था क्योंकि यह भारत के प्रवेश द्वार कहे जाने वाले यह खैबर दर्रे पर स्थित था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed