भारतीय रेल जो हर किसी को उनके गंतव्य पर पहुंचाती है। सफर पास का हो या फिर दूर का, लेकिन लगभग हर कोई चाहता है कि वो ट्रेन से ही सफर करे। ट्रेन में सफर सुहावना होने के साथ ही काफी आसान भी होता है। यही नहीं, ट्रेन में वॉशरुम, स्लीपर-एसी सीट और खाने-पीने की कई अन्य सुविधाएं मौजूद होती हैं। भारत में प्रतिदिन काफी संख्या में लोग रेल से सफर करते हैं, और एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंचते हैं। पहले लोग टिकट खरीदते हैं और फिर अपनी यात्रा करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी ये सोचा है कि जिस आईरसीटीसी से आप टिकट बुक करते हैं, ये काम कैसे करता है? आखिर ये है क्या? शायद नहीं, क्योंकि हम इन चीजों पर ध्यान नहीं दे पाते हैं। लेकिन हम आपको आईआरसीटीसी के बारे में काफी कुछ बताने जा रहे हैं, जिसमें आप इसके बारे में काफी कुछ जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आईआरसीटीसी के बारे में...
IRCTC: क्या है आईआरसीटीसी और कैसे करता है ये काम? यहां समझें सबकुछ आसान भाषा में
क्या है आईआरसीटीसी?
- दरअसल, इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन यानी आईआरसीटीसी भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी है, जिसकी अपनी आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट है। इसे रेल मंत्रालय द्वारा स्थापित किया गया है। इसके जरिए आप रेल में यात्रा करने के लिए अपनी ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं। यात्रा के दौरान अपने लिए खाना भी ऑर्डर कर सकते हैं।
कैसे करता है काम?
- आईआरसीटीसी इंटरनेट के माध्यम के जरिए काम करता है, और भारतीय रेलवे के पीआरएस प्रणाली के साथ ही ये लेन-देन के लिए यात्रियों को सुविधा प्रदान करता है। इसके जरिए यात्री आसानी से और मिनटों में अपनी यात्रा की टिकट बुक कर पाते हैं।
मिलती हैं कई सुविधाएं
- बात अगर आईआरसीटीसी की सुविधाओं के बारे में करें, तो इसके जरिए टिकट बुक करने से कई सुविधाएं मिलती है। आप घर बैठे जान सकते हैं कि कौन सी ट्रेन की क्या टाइमिंग है? कौन सी रेल में कितनी सीटें खाली हैं? कौन सी ट्रेन कौन-कौन से स्टेशन पर रुकेगी? आदि।
और भी हैं फायदे
-घर बैठे टिकट बुक हो जाता है
-ऑनलाइन माध्यम से पेमेंट कर सकते हैं
-ट्रेन की देरी होने की जानकारी
-तत्काल टिकट की सुविधा
-रद्द ट्रेनों की जानकारी ले सकते हैं
-लाइव ट्रेन की लोकेशन देख सकते हैं आदि।