फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विदेशी पर्यटकों को भी खूब भाती हैं भारत की ये खूबसूरत जगहें, दूर-दूर से घूमने आते हैं लोग

Mon, 06 Dec 2021 12:30 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 06 Dec 2021 12:30 PM IST
विज्ञापन
Foreigners Favourite Top Five Indian Tourist Places
विदेशियों के पसंदीदा भारतीय पर्यटन स्थल - फोटो : istock

भारत में घुमक्कड़ी करने के लिए बहुत कुछ है। घूमने को कहीं समंदर का किनारा है तो कहीं ऊंचे-ऊंचे पहाड़ हैं। कहीं घने जंगल हैं, जहां हर तरह के जानवर देखने को मिलते हैं तो कहीं साल भर बारिश ही होती है या फिर रेगिस्तान हैं।भारत धर्म, आस्था, आध्यात्म और शांति का केंद्र है। अगर आप दुनिया के शोर गुल से ऊब चुके हैं तो यहां पर पहाड़ों की शांति आपको सुकून देगी। यहां नदियां और इनके किनारे बसे शहरों की खूबसूरती शब्दों में बयां नहीं कि जा सकती। यहां खूबसूरत जगहों और  जगहों की अनोखी संस्कृति का बेजोड़ संगम देखने को मिलता हैं। इसलिए भारत में देसी ही नहीं विदेशी भी घूमने आते हैं। भारत में कई ऐसी जगहें हैं जो विदेशियों के पसंदीदा पर्यटन स्थल हैं। अगर आपको ट्रैवलिंग करना पसंद है तो अपनी ट्रैवल लिस्ट में इंडिया को टॉप पर रखिए। आइए जानते हैं कि भारत में वो कौन सी जगहें है जहां देशी ही विदेशी भी घूमने आते हैं।

Foreigners Favourite Top Five Indian Tourist Places
बनारस - फोटो : istock

1. वाराणसी ( काशी)

वाराणसी को काशी व बनारस के नाम से भी जाना जाता है। हजारों साल पुराना ये शहर गंगा नदी के किनारे बसा हुआ है। यह हिंदुओं के प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों में से एक है। यहां 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक काशी विश्वनाथ का मंदिर है। यहां हर गली में आपको मंदिर मिल जाएंगे इसलिए इसे मंदिरों का शहर भी कहा जाता है। बनारस में देश ही नहीं विदेश से भी लोग मुक्ति और मोक्ष के लिए आते हैं। अपनी एक अलग संस्कृति के लिए प्रसिद्ध यह शहर लाखों पर्यटकों को अपनी ओर खींचता है।

Foreigners Favourite Top Five Indian Tourist Places
ऋषिकेश - फोटो : amar ujala

2. ऋषिकेश

ध्यान और योग के लिए ऋषिकेश पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। इसलिए इसको "योग की राजधानी" के नाम से भी जाना जाता है। ये शहर योग और ध्यान का एक बहुत बड़ा केंद्र है। ऋषिकेश में आने वाले विदेशी पर्यटकों की संख्या सबसे ज्यादा है। एडवेंचर के लिए भी यहां कई विकल्प हैं। अगर आप आध्यात्म को सीखना, समझना चाहते हैं या फिर वादियों की शांति व राफ्टिंग आदि करना चाहते हैं तो ऋषिकेश शहर आपका इंतजार कर रहा है। यहां राम झूला सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है जिसका आनंद लेने लोग दूर-दूर से आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Foreigners Favourite Top Five Indian Tourist Places
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला

3. आगरा

सात अजूबों में से एक ताजमहल है। इसको यूनेस्को ने भी अपनी धरोहरों में जगह दी है। ताजमहल का दीदार करने देसी ही नहीं विदेशी भी दूर-दूर के देशों से आते हैं। ताज महल की खूबसूरती पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। आगरा में ताजमहल के अलावा ताज म्यूजियम, इतिमाद-उद-दौला, अकबर का मकबरा और किनारी बाजार के साथ आगरा का लाल किला भी देखने लायक जगह हैं।  

विज्ञापन
Foreigners Favourite Top Five Indian Tourist Places
गोवा बीच - फोटो : Pixabay

4. गोवा

अगर आप मौज मस्ती के शौकीन हैं और छुट्टियां बिताना चाहते हैं तो गोवा बेस्ट डेस्टिनेशन हैं। गोवा को देश की फन कैपिटल भी कहा जाता है। यहां के बीच, पार्टियां आपको और कहीं नहीं मिलेंगी। यहां की पार्टी आधी रात से शुरू होकर सुबह तक चलती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed