Best Forest to Visit in Delhi : खुली और साफ हवा, सुकून देने वाले शांत वातावरण की तलाश में लोग हिल स्टेशनों की ओर रुख करते हैं। शहर के ट्रैफिक और भागदौड़ से दूर वह सुकून का कुछ वक्त गुजारने के लिए वह किसी बेहतर जगह की तलाश में रहते हैं। ऐसे में हिल स्टेशनों के अलावा लोग जिम कार्बेट, दुधवा नेशनल पार्क और कई अन्य जंगलों वाली जगहों पर जाते हैं। हालांकि कहीं भी घूमने के लिए आपको वक्त और पैसों की जरूरत होती है।
Forest In Delhi: वीकेंड ट्रिप पर करें दिल्ली के जंगलों की सैर, ताजी हवा और सुंदर नजारों के बीच मिलेगा सुकून
दक्षिणी रिज वन तुगलकाबाद रिज वन
दिल्ली के सरदार पटेल मार्ग पर दक्षिणी रिज वन तुगलकाबाद रिज वन स्थित है। यह जंगल 6200 हेक्टेयर की हरी-भरी जगह पर फैला है।
यहां पक्षियों की 193 प्रजातियां और कई किस्म के पौधे देखने को मिल सकते हैं। 80 से अधिक प्रजातियों की तितलियों के अलावा यहां ब्लू बुल, ब्लैकबक, ब्लैक नेप्ड खरगोश, साही, सिवेट, सियार देख सकते हैं।
रजोकरी संरक्षित वन
भीड़ और प्रदूषण से बचने के लिए दिल्ली के रजोकरी जा सकते हैं। यहां की झाड़ियों और लहराते पेड़ ठंडी हवा और सुकून का वातावरण देते हैं। यह जंगल छोटे छोटे गांवों और खेतों से घिरा है। वीकेंड पर यहां परिवार या दोस्तों संग पिकनिक मनाने आ सकते हैं।
जहांपनाह फॉरेस्ट
चिराग दिल्ली में जहांपना जंगल मौजूद है। इस जंगल में रोजाना सुबह लोग सैर के लिए आते हैं। जहांपनाह फाॅरेस्ट में लाफिंग क्लब भी है। आप शुद्ध हवा में सुबह की सैर के लिए यहां आ सकते हैं और लाफिंग थेरेपी ट्राई कर सकते हैं।