Wedding Destination: डेस्टिनेशन वेडिंग का ट्रेंड बहुत तेजी से फैला है। लोग शादी के लिए घर से दूर किसी खूबसूरत जगह पर जाते हैं, जहां दुल्हन और दूल्हे के अलावा उनके दोस्त, रिश्तेदार व परिवार के लोग मिलकर शादी के समारोह को एंजॉय करते हैं। डेस्टिनेशन वेडिंग सेलिब्रिटीज के बीच भी काफी लोकप्रिय है। उनकी सपनों से भी खूबसूरत शादी को देख आम लोग भी डेस्टिनेशन वेडिंग करने के सपने देखने लगते हैं, हालांकि सामान्य मिडिल क्लास परिवारों के लिए डेस्टिनेशन वेडिंग अधिक खर्चीली होने का डर रहता है। ऐसे में अगर आप भी सेलिब्रिटी की तरह डेस्टिनेशन वेडिंग का सपना देखते हैं। समुद्र किनारे, किसी हिल स्टेशन या महल में शाही तरीके से शादी करना चाहते हैं तो सस्ती जगहों का चयन करके कम बजट में अपनी शादी को यादगार बना सकते हैं। यह रहे सस्ते में डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए बेस्ट जगह।
Destination Wedding: गर्मियों में शादी के लिए बेस्ट हैं भारत की ये जगह, बजट में होगा समारोह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समुद्र किनारे शादी
श्रद्धा कपूर के कजिन प्रियांक शर्मा की शादी मालदीव में हुई थी। उनकी शादी के वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर आए तो लोग बीच साइड शादी को लेकर उत्साहित हो गए। अगर आप भी समुद्र किनारे शादी करना चाहते हैं तो गोवा या मालदीव की जगह ऐसे बीच को चुनें तो बजट में हों। ओडिशा के पुरी, कोर्णाक, गोपालपुर के पास इलाका बेहतर रहेगा। इन जगहों पर शादी का खर्च कम आता है। हालांकि यहां शादी के लिए आपको पहले आधिकारिक तौर पर अनुमति लेनी होती है।
नदी तट पर शादी
बीच एरिया के अलावा नदी किनारे भी शादी कर सकते हैं। नदी किनारे शादी के लिए हरिद्वार और ऋषिकेश को चुन सकते हैं। यह धार्मिक तौर पर भी महत्वपूर्ण जगह है, साथ ही प्राकृतिक सुंदरता से घिरा हुआ है। शादी की सजावट से गंगा तट को अधिक सुंदर बनाया जा सकता है।
ऐतिहासिक जगहों पर शादी
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी से लेकर विक्की कौशल और कटरीना कैफ की तरह किसी शाही महल में शादी करना चाहते है तो राजस्थान में कई ऐतिहासिक महल मिल जाएंगे। अगर ये आपके बजट से बाहर हैं तो कम पैसों में महल में शादी करने के लिए मध्यप्रदेश जा सकते हैं। यहां मांडू शहर सस्ते वेडिंग डेस्टिनेशन के लिए बेस्ट है।
हिल स्टेशन पर शादी
प्रकृति की गोद में शादी करने के लिए किसी कम बजट वाले हिल स्टेशन पर जा सकते हैं। ऐसे हिल स्टेशन का चयन करें तो सस्ता हो और कम पर्यटकों वाली जगह हो। हिमाचल प्रदेश या उत्तराखंड के रिसोर्ट में शादी कर सकते हैं।