फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Valentine Day 2024: मनाना है प्यार का सप्ताह, वैलेंटाइन वीक के हर दिन पार्टनर संग इन जगहों की करें सैर

Tue, 06 Feb 2024 02:16 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 06 Feb 2024 02:16 PM IST
सार

यहां सात दिन के लिए सात रोमांटिक जगहें बताई जा रही हैं, जहां आप वैलेंटाइन वीक के हर खास दिन को एन्जॉय कर सकती हैं  

विज्ञापन
Valentine Day 2024 Travel Destination For Couples During Valentine Week Rose Day Propose Day
Romantic Places - फोटो : istock

Valentine Day 2024: फरवरी महीना आते ही प्यार सर्द हवाओं में खुलने लगता है। आशिकों को फरवरी महीने का बेसब्री से इंतजार होता है। प्यार करने वालों के लिए यह महीना किसी त्योहारी महीने से कम नहीं होता। फरवरी में वैलेंटाइन सप्ताह मनाया जाता है। 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे होता है, जो हर कपल के लिए किसी महत्वपूर्ण त्योहार की तरह होता है। वहीं वैलेंटाइन डे से 6 दिन पहले से ही हर दिन प्यार का खुमार चढ़ना शुरू हो जाता है। आशिकों को उत्सव 7 फरवरी से शुरू होता है, जो 14 फरवरी तक मनाया जाता है। हर दिन कोई न कोई खास लवर्स डे होता है, जैसे रोज डे, प्रपोज डे, चॉकलेट डे, टेडी डे, हग डे, प्रॉमिस डे और किस डे। 



वैलेंटाइन सप्ताह को यादगार तरीके से मनाने के लिए अपने साथी या दोस्तों संग घूमने के लिए जा सकते हैं। यहां सात दिन के लिए सात रोमांटिक जगहें बताई जा रही हैं, जहां आप वैलेंटाइन वीक के हर खास दिन को एन्जॉय कर सकती हैं  

Valentine Day 2024 Travel Destination For Couples During Valentine Week Rose Day Propose Day
Tulip Garden in Kashmir - फोटो : बासित जरगर

रोज डे 

7 फरवरी को रोज डे है। गुलाब के फूल को प्यार का प्रतीक कह सकते हैं या उसे जाहिर करने का एक खूबसूरत जरिया। रोज डे पर दिल्ली के अमृत उद्यान, जिसे मुगल गार्डन भी कहते हैं, घूमने जा सकते हैं। इस बगीचे में गुलाब की 150 से ज्यादा वैरायटी मिल जाएंगी। यह भारत के सबसे शानदार गार्डन में से एक है। इसके अलावा श्रीनगर के ट्यूलिप गार्डन, बेंगलुरु के बाॅटनिकल गार्डन, चंडीगढ़ के जाकिर हुसैन रोज गार्डन घूमने भी जा सकते हैं

Valentine Day 2024 Travel Destination For Couples During Valentine Week Rose Day Propose Day
श्रीनगर डल झील - फोटो : बासित जरगर

प्रपोज डे

8 फरवरी को प्रपोज डे है। इस दिन लोग अपने प्रिय से प्यार का इजहार करते हैं। प्यार का इजहार करने के लिए रोमांटिक और कुछ कम भीड़ भाड़ वाली जगह का चयन करना चाहिए। किसी रूफटॉप कैफे, पार्क, झील में बोटिंग के दौरान पार्टनर से दिल की बात कह सकते हैं। इसके अलावा घूमने जाना चाहते हैं तो श्रीनगर में खुली वादियों, पहाड़ों और झील के किनारे प्रपोज डे मनाएं। इस मौसम में जैसलमेर और मुन्नार भी जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Valentine Day 2024 Travel Destination For Couples During Valentine Week Rose Day Propose Day
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

चॉकलेट डे

चाॅकलेट डे मनाने के लिए तमिलनाडु का ऊटी हिल स्टेशन सबसे बेहतरीन जगहों में से है। यहां स्वादिष्ट होममेड चॉकलेट मिलती हैं। हर तरह की चॉकलेट जैसे, डार्क, मिल्क आपको यहां हर बेकरी में मिल जाएंगी।
इसके अलावा कुर्ग, मुन्नार, पुडुचेरी, अराकु वैली भी चॉकलेट पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बेहतर विकल्प हैं।

विज्ञापन
Valentine Day 2024 Travel Destination For Couples During Valentine Week Rose Day Propose Day
हैप्पी टेडी डे 2024 - फोटो : amar ujala

टेडी डे

10 फरवरी को टेडी डे मनाया जाता है। इस मौके पर पार्टनर के साथ किसी माॅल या सॉफ्ट टॉय की दुकान पर जा सकते हैं और मनपसंद टेडी साथी को गिफ्ट कर सकते हैं। वैसे टेडी के शेप और रंग से भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। इसलिए पार्टनर को ऐसा टेडी दें, जो आपकी फीलिंग उन तक बिना कहे इशारों में पहुंचा दे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed