फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

February Holiday Plan: फरवरी में मिल रही हैं कितनी छुट्टियां? जानें इस महीने कब बना सकते हैं घूमने की योजना

Fri, 02 Feb 2024 04:54 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 02 Feb 2024 04:54 PM IST
विज्ञापन
February Holiday Plan Bank Holiday And Long Weekend in February 2024 Travel Ideas
फरवरी में घूमने कब जाएं - फोटो : istock

February Holiday Plan : फरवरी मोहब्बत का महीना है। इस महीने वैलेंटाइन सप्ताह मनाया जाता है। सात दिन आशिकों का उत्सव रहता है, जिसकी शुरुआत 7 फरवरी से होती है और 14 फरवरी वैलेंटाइन डे तक जारी रहता है। इस दौरान लोग अपने पार्टनर के साथ घूमने जाते हैं। साथी के साथ वक्त बिताने के लिए उन्हें छुट्टियों की जरूरत होती है। ऐसे में फरवरी माह में पार्टनर के साथ कहीं सफर पर जाने की योजना बना रहे हैं तो सबसे पहले ये जान लें कि इस माह छुट्टियां कब-कब हो रही हैं। बैंक हाॅलीडे कब हैं और साथ ही कब और कितने लाॅग वीकेंड मिल रहे हैं। वैसे सफर के लिए यह महीना बेहतर समय भी होता है, क्योंकि इस महीने सर्दी कुछ कम हो जाती है। गर्मी बिल्कुल नहीं होती है, ऐसे में हिल स्टेशनों में बिना मार्ग अवरूद्ध हुए बर्फबारी का लुत्फ उठाने जा सकते हैं। आइए जानते हैं फरवरी में कब छुट्टी मिल रही है और कब व कहां सफर पर जा सकते हैं।

February Holiday Plan Bank Holiday And Long Weekend in February 2024 Travel Ideas
calender 2024 - फोटो : pexel

फरवरी में बैंक हॉलिडे 

इस महीने कोई त्यौहार या राष्ट्रीय पर्व नहीं होता है, ऐसे में फरवरी माह में कोई भी बैंक हॉलिडे नहीं है। दफ्तर या कॉलेज से आपको छुट्टी लेनी होगी। हालांकि दो दिन के लिए घूमने जाना चाह रहे हैं तो वीकेंड ट्रिप बेहतर विकल्प है। फरवरी में वीकेंड ट्रिप पर जा सकते हैं  

February Holiday Plan Bank Holiday And Long Weekend in February 2024 Travel Ideas
वीकेंड - फोटो : Freepik

फरवरी में वीकेंड 

3 और 4 फरवरी को शनिवार व रविवार है। इन दो दिनों में आप आसपास के पर्यटन स्थलों या हिल स्टेशन पर घूमने जा सकते हैं। इसके अलावा 10 और 11 फरवरी, 17-18 फरवरी और 24-25 फरवरी को दो दिन के वीकेंड ट्रिप पर जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
February Holiday Plan Bank Holiday And Long Weekend in February 2024 Travel Ideas
Shimla - फोटो : Istock

फरवरी में वीकेंड ट्रिप पर कहां जाएं

फरवरी में कोई बैंक हाॅलीडे नहीं है। ऐसे में अगर शनिवार और रविवार को छुट्टी मिलती है तो वीकेंड ट्रिप पर जा सकते हैं। एक दिन का अवकाश लेकर शुक्रवार, शनिवार और रविवार को तीन दिन के लिए घूमने निकल सकते हैं। दिल्ली के आसपास कई पर्यटन स्थल हैं, जहां आप घूमने के लिए जा सकते हैं। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के हिल स्टेशन दो दिन में घूमने के लिए जा सकते हैं।

शिमला-मनाली

आप दो दिन की ट्रिप पर हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्थलों की सैर के लिए जा सकते हैं। शिमला या मनाली घूमने जा सकते हैं। कुल्लू की सैर पर भी जा सकते हैं। 

विज्ञापन
February Holiday Plan Bank Holiday And Long Weekend in February 2024 Travel Ideas
Ayodhya ram mandir - फोटो : अमर उजाला

ऋषिकेश- मसूरी 

उत्तराखंड में भी कई हिल स्टेशन हैं जहां आप वीकेंड ट्रिप पर जा सकते हैं। ऋषिकेश और मसूरी कम पैसों में दो दिन में घूमने के लिए बेहतरीन जगह है। देहरादून रेलवे स्टेशन से मसूरी और ऋषिकेश की दूरी कुछ घंटों की है। महज 3 से 5 हजार में इन जगहों पर छुट्टी बिता सकते हैं।

अयोध्या

राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के बाद से अयोध्या का पर्यटन बढ़ा है। दो दिन की छुट्टी है तो फरवरी में अयोध्या में राम मंदिर और हनुमान गढ़ी के दर्शन के लिए भी आ सकते हैं। वैसे अयोध्या में घूमने के लिए कई अन्य धार्मिक स्थल और ऐतिहासिक जगहें भी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed