फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पूरी दिल्ली घूमने के बावजूद लोग नहीं जा पाते ये 4 जगह, ट्रैवल एजेंसी वाले भी नहीं जानते

Sun, 08 Dec 2019 05:04 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: निलेश कुमार Updated Sun, 08 Dec 2019 05:04 PM IST
विज्ञापन
Unknown Places in delhi where you can go for visit, Oh My God Secret places of Delhi you must go
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixa

दिल्ली में पर्यटन स्थलों की कमी नहीं है। बाहर से लोग घूमने के इरादे से दिल्ली आते हैं तो लाल किला, कुतुबमीनार, इंडिया गेट, अक्षरधाम और कनॉट प्लेस जैसी जगह ही घूम पाते हैं। दिल्ली में लंबे समय से रह रहे लोग भी यहां के कई आकर्षक, ऐतिहासिक और शानदार जगह नहीं घूम पाते। यहां तक कि कई ट्रैवल एजेंसियों को भी इन जगहों के बारे में पता नहीं होता। हम आपको ऐसे ही जगहों के बारे में बता रहे हैं, जहां जाने से आप खुद को रोक नहीं पाएंगे। 

Unknown Places in delhi where you can go for visit, Oh My God Secret places of Delhi you must go
Pithoura Qila - फोटो : Social Media

किला राय पिथौरा
पृथ्वी राज चौहान द्वारा बनवाये गये इस किले को किला राय पिथौरा के नाम से भी जाना जाता है। महरौली के पास बने इस किले को 11वीं शताब्दी में गया था, जिसके अंदर पृथ्वी राज चौहान की प्रतिमा भी देखी जा सकती है। किले की हालत देखते हुए, इसे हेरिटेज पार्क के रूप में विकसित किया जा रहा है।

Unknown Places in delhi where you can go for visit, Oh My God Secret places of Delhi you must go
Gandhak Ki Bawali - फोटो : Social Media

गंधक की बावली
दिल्ली में भारत की सबसे पुरानी बावली बनी हुई है। इस बावली में पुराने जमाने में बारिश का पानी इकट्ठा किया जाता था। इस कुएं में सल्फर मिले होने की वजह से इसमें गंध आती है। पांच मंजिला ये कुआं अपने गुणकारी पानी की वजह से भी जाना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Unknown Places in delhi where you can go for visit, Oh My God Secret places of Delhi you must go
इल्तुतमिश का मकबरा - फोटो : Social Media

इल्तुतमिश का मकबरा
कुतुबमीनार के पास बनी इस कब्र को देखने बहुत कम लोग ही जानते हैं या फिर कह सकते हैं कि इस मकबरे के बारे में बहुत कम लोगों को जानकारी है। ये मकबरा कुछ साल पहले ही पर्यटकों के लिए खोला गया है। दिल्ली को सबसे पहले राजधानी के रूप में चुनने वाले इस शासक के मकबरे के ऊपर छत नहीं है। हांलाकि यहां छत बनाने का प्रयास किया गया लेकिन हर बार वो छत गिर जाती है। बिना छत वाले इस मकबरे में अंदर की तरफ और गेट पर बेहद सुंदर नक्काशी की गई है, जिसे देखने के लिए एक बार तो आपको जरूर जाना चाहिए।

विज्ञापन
Unknown Places in delhi where you can go for visit, Oh My God Secret places of Delhi you must go
Razia Al Deen Maqbara - फोटो : Social Media

रजिया-अल-दीन-मकबरा
दिल्ली की गुमनाम जगहों में से एक है- रजिया-अल-दीन-मकबरा। दिल्ली की पहली महिला शासक रजिया का मकबरा भी गुमनाम जगह में से एक है। कहते हैं कि रजिया के पति अ्लतुनिया की सेना ने बगावत कर उन्हें मार गिराया था और इसी जगह पर दफनाया गया था। ये मकबरा तुर्कमान गेट के पास बना हुआ है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed