फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

46 देशों की 350 फिल्में देखनी हो तो मध्य प्रदेश के इस शहर जाएं, होने जा रहा इंटरनेशनल फेस्टिवल

Sun, 08 Dec 2019 03:03 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: निलेश कुमार Updated Sun, 08 Dec 2019 03:03 PM IST
विज्ञापन
Must Visit International Film Festival in Madhya pradesh first time in this city
Film Festival - फोटो : Pixabay

पयर्टन स्थलों के लिहाज से मध्य प्रदेश समृद्ध रहा है। भोपाल, जबलपुर, इंदौर जैसे कई शहर पर्यटकों को अपनी ओर खींचते हैं। वहीं मध्य प्रदेश टूरिज्म की ओर से पर्यटकों को सिटी वाक फेस्टिवल के तहत कई सांस्कृतिक और ऐतिहासिक शहर घूमने का अवसर मिलता है। कुछ ही दिनों बाद मध्य प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल का आयोजन होने जा रहा है, जो कि देसी और विदेशी सिनेमा में रुचि रखने वाले लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र होगा।

Must Visit International Film Festival in Madhya pradesh first time in this city
Film Festival - फोटो : Pixabay

मध्य प्रदेश के सीधी में होने वाला इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 21 से 23 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा। इस फेस्टिवल में 46 देशों की 350 से ज्यादा फिल्में दिखाई जाएंगी। सीधी का पहला और मध्य प्रदेश का तीसरा फिल्म फेस्टिवल, खासकर फिल्मों में रुचि रखने वाले लोगों के लिए बढ़िया अवसर होगा।

Must Visit International Film Festival in Madhya pradesh first time in this city
Film Festival - फोटो : Facebook

ट्रांसफ्रेम, इंद्रवती नाट्य समिति और अन्य संस्थाओं की ओर से होने वाले इस विंध्य इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में अलग-अलग देशों की फिल्मोग्राफी नजर आएगी। यहां भारत के अलावा ईरान, जर्मनी, अमेरिका, आस्ट्रेलिया और अन्य देशों की फिल्में देखने को मिलेगी। मुंबई में कार्यरत सिनेमैटोग्राफर प्रवीण सिंह चौहान ने बताया कि फिल्मों की स्क्रीनिंग के बाद अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय और राजकीय, तीनों श्रेणियों में पुरस्कार दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Must Visit International Film Festival in Madhya pradesh first time in this city
Film Festival - फोटो : Pixabay

इस फेस्टिवल में मध्य प्रदेश में बनी फीचर फिल्म एटलस, चौसर फिरंगी और नियति की भी विशेष स्क्रीनिंग होगी। वहीं ट्राइबल फिल्मों के तहत आदिवासी जीवन पर केंद्रित फिल्में भी दिखाई जाएंगी। फिल्म निर्माण पर कार्यशाला का भी आयोजन होगा। कार्यशाला के दौरान एक शॉर्ट फिल्म का निर्माण भी किया जाएगा। कार्यशाला हेतु रेजिस्ट्रेशन संबंधित वेबसाइट पर कराई जा सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed