फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत में यहां दिखती हैं झूलती हुई लहरें, पार्टनर संग जरूर करें यात्रा

Sat, 03 Aug 2019 01:31 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Sat, 03 Aug 2019 01:31 PM IST
विज्ञापन
trip to tranquebar, where you see the danish architecture
- फोटो : social media

भारत में विविधताओं की भरमार है। पूरे भारत में आपको एक से बढ़कर एक नजारें देखने को मिलेंगे। अगर सैर करना आपका पैशन है तो आज हम आपको ऐसी ही अद्भुत जगह के बारे में बताने जा रहें हैं जहां पर समुद्र की लहरें झुलती हुई नजर आएंगी। जी हां इस अद्भुत नजारे को देखना है तो जाइए ट्रांक्यूबर। तमिलनाडु के इस छोटे से शहर का इतिहास बहुत पुराना है। यहां पर डेनमार्क की सभ्यता के अवशेष नजर आते हैं। अगर आप किसी नई जगह की तलाश में हैं जहां अपने पार्टनर के साथ कुछ नया देखने की चाह रखते हैं तो एक बार ट्रैंक्यूबर की सैर पर जरूर जाएं। इस जगह को स्थानीय लोग थारंगंबदी के नाम से पुकारते हैं, जिसका मतलब है "झूलती लहरों की जमीन।" अगर आप पांडिचेरी जा रहें हैं तो एक दिन में इस जगह की सैर की जा सकती है। आगे की स्लाइड में जाने और क्या है यहां घूमने के लिए।


 

trip to tranquebar, where you see the danish architecture
- फोटो : social media
डैंसबोर्ग किला
भारत में डेनिश वास्तुकला का यह अनोखा उदाहरण है। इस किले का निर्माण 1620 ई. में किया गया है। इसे किले को बाद में 1845 में ब्रिटिश कंपनी को बेच दिया गया था। डेनमार्क के लोगों के भारत आगमन का यह एक उदाहरण अब म्यजियम के रुप में बदल दिया गया है।

 
trip to tranquebar, where you see the danish architecture
- फोटो : social media
मासीलमानिसवारा मंदिर
इस मंदिर का निर्माण पांड्य राजाओं द्वारा किया गया था। लेकिन अब यह मंदिर समुद्र के बढ़ते स्तर के कारण खतरे में है। ये मंदिर भगवान शिव को समर्पित है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
trip to tranquebar, where you see the danish architecture
- फोटो : social media
न्यू येरुशलम चर्च
अगर आप ट्रांक्यूबर गए हैं तो आपको निराश नहीं होना पड़ेगा। यहां पर खूबसूरत नजारों के साथ ही ऐतिहासिक और आस्था से जुड़े हुए मंदिर और चर्च नजर आएंगे। भारतीय और यूरोपियन वास्तुकला का उदाहरण न्यू येरुशलम चर्च देखने में बहुत ही सुंदर है। इस चर्च का निर्माण करने वाले लुथेरान मिशनरी वाले थे। जो तमिल के पहले ट्रांसलेटर थे।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed