फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस फ्रेंडशिप डे दोस्तों के साथ जरूर जाएं गोवा की इन पांच खास जगहों पर, दोबारी नहीं मिलेगा मौका

Sat, 03 Aug 2019 10:48 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
लाइफस्टाइल डेस्क Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Sat, 03 Aug 2019 10:48 AM IST
विज्ञापन
make a successful trip to goa with friends on friendship day 2019
जिंदगी में कभी न कभी सभी ने दोस्तों के साथ गोवा ट्रिप प्लान की होगी। वो अलग बात है कि कुछ लोगों का सपना पूरा हुआ होगा और कुछ आज भी सोच ही रहे होंगे। अगर आप भी सोचने वाले लोगों में से हैं तो इस ऑफ सीजन अपने खास दोस्तों के साथ एक बार गोवा की इन खास जगहों पर जाना बनता है क्योंकि 'जिंदगी न मिलेगी दुबारा'। तो आज हम आपको गोवा की कुछ खास जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां दोस्तों के साथ हर पल यादगार बन जाएगा।
make a successful trip to goa with friends on friendship day 2019
जीजस चर्च

ओल्ड गोवा में स्थित बासिलिका बोन जीजस चर्च सेंट फ्रांसिस जेवियर को समर्पित है। इस चर्च में सेंट फ्रांसिस जेवियर के अवशेष रखे गए हैं। पुर्तगाल के राजा के कहने पर सेंट फ्रांसिस जेवियर साल 1541 में भारत आए। इसी चर्च के ठीक सामने सेंट कैथेड्रल चर्च भी मौजूद है। साल 1562 में इसे बनाना शुरू किया गया था। इस चर्च का निर्माण पुर्तगाली शासकों के मुस्लिम सैनिकों को हराने के बाद गोवा पर अधिकार की याद के लिए किया गया। सेंट कैथेड्रल चर्च एशिया का सबसे बड़ा चर्च है। 

make a successful trip to goa with friends on friendship day 2019
अगौड़ा किला 
अगौड़ा किला का निर्माण 1612 में पुर्तगालियों ने मराठाओं और डच के हमले से बचने के लिये किया था। किले में  पानी का झरना भी गिरता रहता है, जिसका पानी यहां से गुज़रने वाले लोग पीते भी हैं। पश्चिमी तट के इतिहास को करीब से देखने के लिए यहां जा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
make a successful trip to goa with friends on friendship day 2019
पालोलम बीच   
ये बीच गोवा के खूबसूरत बीचों में से एक है। इस बीच के चारों ओर रेस्टोरेंट्स हैं, जहां आप आनंदमयी नजारों के साथ-साथ स्वादिष्ट खाने का मजा ले सकते हैं। 
विज्ञापन
make a successful trip to goa with friends on friendship day 2019
अर्वलेम केव्स 
अर्वलेम केव्स गोवा के ऐतिहासिक स्मारकों में एक हैं। इस गुफा का निर्माण छठवीं सदी में किया गया था, जो इतिहास को करीब से जानने की बेहतरीन जगहों में से एक है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed