{"_id":"5c80bfcfbdec22143d39615a","slug":"travelling-best-option-for-depression","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अगर हो गए हैं डिप्रेशन के शिकार तो ट्रैवलिंग है बेहतरीन ऑप्शन, मिलेगा सूकून","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
अगर हो गए हैं डिप्रेशन के शिकार तो ट्रैवलिंग है बेहतरीन ऑप्शन, मिलेगा सूकून
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रशांत राय
Updated Thu, 07 Mar 2019 12:23 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
travelling
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आजकल के लाइफस्टाइल व भाग दौड़ की जिंदगी में डिप्रेशन एक आम समस्या बन गई है। एक सर्वे के मुताबिक भारत में डिप्रेशन से ज्यादा लोग पीड़ित हैं। भारत की लगभग 6.5 फीसदी लोग डिप्रेशन जैसी गंभीर समस्याओं से जूझ रहे हैं। इसलिए ट्रैवलिंग डिप्रेशन से छुटकारा पाने का बेहतर जरिया है। इसलिए जब भी आप तनाव में हों या डिप्रेशन के लक्षण दिख रहें हो तो किसी बेहतरीन डेस्टिनेशन पर जरूर घूमने जाएं। आइए आपको बताते हैं कि ट्रैवलिंग डिप्रेशन से मुक्ति दिलाने के लिए किस तरह बेहतर जरिया है।
2 of 5
travelling
नेचर से मिलने का अवसर
स्टडी से पता चला है कि इंसान के डिप्रेशन और नेचर का सीधा संबंध है। ऐसा कहा जाता है कि इंसानी दिमाग और मन को प्रकृति से शांति मिलती है। जैसे ही आप प्रकृति के नजदीक जाते हैं डिप्रेशन अपने आप ही दूर होने लगता है। इसलिए जब भी डिप्रेशन के लक्षण दिखें तो तुरंत नेचर के पास पहुंचे।
3 of 5
travelling
- फोटो : social media
ट्रैवलिंग के दौरान ज्यादा घूमें
जब आप डिप्रेशन में हों तो हर रोज से कुछ नया करें। छुट्टियों पर घूमने जाएं और वहां ट्रेकिंग जैसी शारीरिक मेहनत करें। शारीरिक मेहनत करने एंडोर्फिन हार्मोन निकलते हैं जिसका सीधा असर डिप्रेशन से है। इसलिए घूमने निकलिए और क्लाइबिंग से राफ्टिंग सब करिए ताकि आप डिप्रेशन से दूर रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
travelling
- फोटो : social media
एक बार आप किसी ट्रिप पर निकलते हैं तो आप अपने इलाके से निकलते हैं और उस जगह पर पहुंचते हैं जहां आपके लिए सबकुछ नया है। इससे आपके मन में उस जगह को एक्सप्लोर करने की इच्छा जगती है। उस जगह के बारे में, वहां के निवासियों के बारे में, खाने के बारे में ऐसी सारी चीजें आपको जानने को मिलती है। किसी बीच पर बैठकर सूरज को अस्त होते देखने का अपना अलग ही मजा है।
विज्ञापन
5 of 5
travelling
डिप्रेशन के दौरान रात में कभी नींद नहीं आती है। ट्रैवल करने से आप अपनी डेली रूटीन से दूर होकर कुछ नया करते हैं। ट्रैवलिंग के दौरान आप ज्यादा घूमते हैं। इससे आप थकते हैं और आपको अच्छी नींद आती है। सोने के लिए दवा का सेवन नहीं करना पड़ेगा।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।